अब वज्रपात से पहले बजेगी खतरे की घंटी! 40 मिनट पहले मोबाइल पर मिलेगा अलर्ट, जानें क्या है ''Damini App''

By : Mansi Kumari
अब वज्रपात से पहले बजेगी खतरे की घंटी! 40 मिनट पहले मोबाइल पर मिलेगा अलर्ट, जानें क्या है ''Damini App''

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अब आकाशीय बिजली यानी वज्रपात से होने वाली मौतों पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती हैं. मौसम विज्ञान और तकनीक के मेल से एक ऐसा मोबाइल एप तैयार किया गया है, जो बिजली गिरने से पहले ही लोगों को सतर्क कर देगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और IITM पुणे की संयुक्त पहल से विकसित यह तकनीक लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकती हैं.

हर साल देशभर में सैकड़ों लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आकर अपनी जान गंवा देते हैं. खेतों में काम करने वाले किसान, खुले में सफर करने वाले लोग और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा जोखिम में होते हैं. वज्रपात एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है, जो अचानक आती है और संभलने का मौका तक नहीं देती. इसी खतरे को कम करने के लिए ‘Damini App’ विकसित किया गया हैं. यह एप पूरे भारत में बिजली गिरने की गतिविधियों पर नजर रखता है और यूजर की लोकेशन के आसपास 20 से 40 किलोमीटर के दायरे में होने वाली गतिविधियों को ट्रैक करता हैं.

इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह संभावित वज्रपात से करीब 40 मिनट पहले ही मोबाइल पर अलर्ट भेज देता हैं. जीपीएस तकनीक के जरिए जैसे ही किसी इलाके में बिजली गिरने की संभावना बनती है, वैसे ही यूजर को तुरंत नोटिफिकेशन मिल जाता हैं. इससे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता हैं.

एप में एक खास मैप फीचर भी दिया गया है, जिसके जरिए यूजर पूरे देश में कहां-कहां आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है, इसकी जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा एप में अलर्ट को अलग-अलग रंगों में दिखाया जाता है, जिससे खतरे का स्तर समझना आसान हो जाता हैं. येलो रंग करीब 10 मिनट पहले की चेतावनी देता है, जबकि ब्लू रंग 15 मिनट पहले ही सतर्क कर देता हैं.

यह भी पढ़े: हैदराबाद में रन बरसने को तैयार! SRH vs LSG मुकाबले में पंत ब्रिगेड की बड़ी परीक्षा
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य