क्या है Yellow Book का विवाद? जानिए क्या है ये खास प्रोटोकॉल, जिसके चलते चर्चा में आए राहुल गांधी!

By : Mansi Kumari
क्या है Yellow Book का विवाद? जानिए क्या है ये खास प्रोटोकॉल, जिसके चलते चर्चा में आए राहुल गांधी!

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया हैं. उनकी सुरक्षा संभाल रही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर शिकायत की है कि राहुल गांधी ने 'येलोबुक प्रोटोकॉल' का पालन नहीं किया. अब इस पर ये सवाल उठने लगे है कि आखिर यह येलोबुक है क्या और क्यों इसे फॉलो करना जरूरी हैं.

क्या है येलो बुक?
गृह मंत्रालय की ओर से वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर बनाए गए सभी नियम और गाइडलाइंस एक पुस्तिका में दर्ज रहते है, जिसे येलोबुक कहा जाता हैं. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को छोड़कर देश की तमाम बड़ी हस्तियों की सुरक्षा इसी येलोबुक में दिए प्रोटोकॉल के आधार पर तय होती हैं.

येलोबुक से ही तय होती है अलग-अलग सुरक्षा कैटेगरी  
येलोबुक में अलग-अलग सुरक्षा स्तरों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं. इनमें Z+, Z, Y और X कैटेगरी की सुरक्षा शामिल होती हैं. किसे किस स्तर की सुरक्षा दी जानी है, इसका आकलन आतंकवादियों, उग्रवादी संगठनों या संगठित अपराधियों से मिलने वाले संभावित खतरे के आधार पर किया जाता हैं. इस प्रोटोकॉल के तहत वीवीआईपी को अपनी सभी गतिविधियों और मूवमेंट्स की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को देनी होती हैं. ताकि जोखिम के हिसाब से सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए जा सकें. सुरक्षा बलों और सुरक्षा पाने वाले व्यक्ति, दोनों के लिए इन नियमों का पालन करना जरूरी होता हैं.

राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने इन प्रोटोकॉल्स का पूरी तरह पालन नहीं किया, जिससे सुरक्षा जोखिम बढ़ सकता हैं. यही वजह है कि इस समय येलोबुक एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

यह भी पढ़े: क्या है 'Nano Banana Trend'? जिससे 3D अवतार बनाकर सोशल मीडिया पर छा रहे यूजर्स, गूगल का नया AI फीवर
 
संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट