बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को मिली जान से मारने की धमकी 

By : Mansi Kumari
बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को मिली जान से मारने की धमकी 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को बृहस्पतिवार देर रात ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली हैं. धमकी मिलने के बाद राजभवन और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत कड़ा कर दिया गया हैं.

लोक भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ई-मेल भेजने वाले ने राज्यपाल को “उड़ा देने” की धमकी दी हैं. हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने मेल में अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी दे दी गई हैं. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर नजर रखी जा सके. अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल की सुरक्षा के लिए राज्य पुलिस और सीआरपीएफ संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं. सीवी आनंद बोस को पहले से ही जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है और अब उनकी सुरक्षा में करीब 60 से 70 केंद्रीय पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई हैं. पूरे मामले को गंभीर सुरक्षा खतरे के तौर पर लिया जा रहा है और जांच तेज कर दी गई हैं.

यह भी पढ़े: धनबाद: रिंग रोड घोटाला मामले में ACB की बड़ी रेड, दर्जनों अधिकारियों को किया गया गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

चंदवा के चकला में ग्राम सभा की सहमति के बिना ड्रोन सर्वे का आरोप, आजसू नेता मनोज तुरी ने कंपनी को दी चेतावनी

चंदवा के चकला में ग्राम सभा की सहमति के बिना ड्रोन सर्वे का आरोप, आजसू नेता मनोज तुरी ने कंपनी को दी चेतावनी

ग्रामीणों की जमीन, अधिकार और भविष्य से जुड़े किसी भी निर्णय में पारदर्शिता बरतने की कही जा रही बात

रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित 5 अक्टूबर को करेंगे डीवीसी कोनार डैम कार्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन

रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित 5 अक्टूबर को करेंगे डीवीसी कोनार डैम कार्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन

बैठक में विस्थापितों की समस्याओं, अधिकारों, रोजगार एवं पुनर्वास सहित अन्य मांगों पर चर्चा

गौ तस्करी और पिकअप वैन को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गौ तस्करी और पिकअप वैन को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 3 गौ तस्कर और 6 गौ रक्षा के नाम पर हंगामा करने वाले

आयुर्वेद में झारखंड को देश का हब बनाऊंगा, जल्द खुलेगा ₹900 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज - डॉ. इरफान अंसारी

आयुर्वेद में झारखंड को देश का हब बनाऊंगा, जल्द खुलेगा ₹900 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज - डॉ. इरफान अंसारी

“केरल से भी बेहतर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य व्यवस्था झारखंड में तैयार करेंगे, राज्य में आयुष की असीम संभावनाएं”

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

पंडरा, सुखदेव नगर, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर और लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई...अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों पर शिकंजा