न्यूज11 भारत
मुंबई/डेस्कः बॉलीवुड और टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का शनिवार को निधन हो गया. 74 वर्षीय अभिनेता ने आज दोपहर करीब 2:30 बजे अंतिम सांस ली. लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे सतीश शाह के निधन की पुष्टि उनके मैनेजर ने की.
उनके निधन की खबर से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. सहकर्मियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया. फिलहाल अभिनेता का पार्थिव शरीर अस्पताल में रखा गया है, जबकि उनका अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर (रविवार) को किया जाएगा.
‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ से मिली अमिट पहचान
अपने लंबे करियर में सतीश शाह ने कई फिल्मों और टीवी शोज में यादगार भूमिकाएं निभाईं. हालांकि, उन्हें घर-घर में पहचान मिली लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ से, जिसमें उन्होंने इंद्रवदन साराभाई (इंदु) का किरदार निभाया था. उनका यह किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है, और शो के कई मजेदार दृश्य सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं.
अभिनय करियर और निजी जीवन
गुजरात के मांडवी में जन्मे सतीश शाह ने अपनी शुरुआती शिक्षा के बाद सेंट ज़ेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और फिर फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से अभिनय की ट्रेनिंग ली. उन्होंने 1972 में डिजाइनर मधु शाह से शादी की थी. सतीश शाह ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘भगवान परशुराम’ से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘उमराव जान’, ‘गमन’, ‘अजीब दास्तान’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘शक्ति’ और ‘विक्रम बेताल’ जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम किया.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: शतक जड़कर हिटमैन रोहित ने बनाया नया रिकॉर्ड, भारत ने अपने नाम किया तीसरा ODI
बॉलीवुड और टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की उम्र में निधन, 26 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार
संबंधित सामग्री
अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश
राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द
जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल
भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है
MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच
CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है
पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत
जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध
अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर
22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट