न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: वेनेजुएला और जापान में भूकम्प ने भारी तबाही मचाई है. लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान वेनेजुएला में हुआ है. जहां 7.5 तीव्रता के भूकंप से 22 मंजिला इमारत जमींदोज हो गई है. वहीं, 6.9 तीव्रता के भूकम्प से जापान भी कांप उठा है.इन भूकंप में 10,000 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है. इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है. यह आंकड़ा लाख भी हो सकता है.
इस भूकंप में सबसे ज्यादा तबाही राजधानी कराकस और उसके आसपास के इलाकों में हुई है. कराकस में कई विदेशी दूतावासों की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है.
बुधवार का दिन दो देशों के लिए बड़ी प्राकृतिक आपदा लेकर आया है. वेनेजुएला और जापान शक्तिशाली भूकंप के झटकों से दहल उठे हैं. वेनेजुएला में एक के बाद एक दो शक्तिशाली झटके महसूस किए गये. रिक्टर स्केल पर पहले भूकम्प की तीव्रता 7.1 और दूसरे भूकम्प की तीव्रता 7.5 दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि पिछले 100 में वेनेजुएला में आया यह सबसे शक्तिशाली भूकंप है. जिस समय वेनेजुएला में यह भूकम्प आयी, इसी दौरान, प्रशांत महासागर के दूसरी ओर स्थित जापान 6.9 तीव्रता के भूकंप से थर्रा उठा.
तबाही की बात करें तो वेनेजुएला 7.1 और 7.5 तीव्रता का से भारी तबाही मची है. कराकास के अल्तामीरा इलाके स्थित एक 22 मंजिला विशाल इमारत पूरी तरह जमींदोज हो गई. इस आपदा के बाद वहां चीख-पुकार का आलम मच गया. रोते-बिलखते लोग अपने परिजनों को ढूंढते फिर रहे थे. भूकंप के बाद राहतकर्मी मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुट गये हैं. वेनेजुएला में आए इन झटकों के बाद प्यूर्तो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गयी है.
जापान में 6.9 तीव्रता के भूकंप के बाद अभी तक किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है. यहां पर सुनामी की भी चेतावनी भी जारी नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें: जून में झारखंड में 24% से 99% तक कम हुई बारिश, सबसे खराब हालत गढ़वा और साहिबगंज जिलों की, रांची की हालत थोड़ी ठीक