BHU कैंपस में हंगामा: छात्रों का पथराव, पुलिस का लाठीचार्ज, जानें क्या है पूरा मामला

By : Mansi Kumari
BHU कैंपस में हंगामा: छात्रों का पथराव, पुलिस का लाठीचार्ज, जानें क्या है पूरा मामला

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) कैंपस में मंगलवार देर रात माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया, जब मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. छात्रों और सिक्योरिटी गार्डों के बीच कहासुनी के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दो घंटे तक जमकर पथराव और तोड़फोड़ होती रही. हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ने की कोशिश की. वर्तमान में कैंपस में शांति है, लेकिन एहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं.

कैसे शुरू हुआ विवाद?
जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत उस समय हुई जब कैंपस में एक वाहन चालक ने राजाराम हॉस्टल के एक छात्र को टक्कर मार दी. घायल छात्र के समर्थन में बिड़ला हॉस्टल और अन्य हॉस्टलों के कई छात्र सक्रिय हो गए और उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया. छात्र अपनी शिकायत और मांगों को लेकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के पास पहुंचे और वहां आवेदन देकर बातचीत करना चाहते थे. इसी दौरान छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के बीच बहस तेज हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई और हालात बेकाबू हो गए.

कैंपस में पथराव और तोड़फोड़
तनाव बढ़ने के साथ ही बिड़ला चौराहे से लेकर एलडी गेस्ट हाउस तक छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथों में डंडे और रॉड लिए छात्रों ने कई स्थानों पर पथराव किया. एलडी चौराहे पर सुरक्षाकर्मियों के लिए रखी गई कुर्सियां छात्रों ने तोड़ दी. वहीं, सड़क किनारे खड़े कई वाहनों के भी क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आ रही हैं. पुलिस की कार्रवाई के दौरान लाठीचार्ज में कई छात्रों के घायल होने की भी खबर हैं.

पुलिस और प्रशासन की भूमिका
जब मामला प्रॉक्टोरियल बोर्ड के नियंत्रण से बाहर हो गया तो BHU प्रशासन ने पुलिस को बुलाया. देखते ही देखते कैंपस में दस चौकियों और पांच थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी के जवान भी पहुंच गए. एसीपी भेलूपुर के नेतृत्व में पूरी रात कैंपस में फ्लैग मार्च और गश्त की गई. फिलहाल BHU परिसर में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई हैं. इस पूरे मामले को लेकर अभी तक BHU प्रशासन की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई हैं. पुलिस ने साफ किया है कि जैसे ही तहरीर मिलेगी, घटना के संबंध में कानूनन आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का अचानक अटैक! बर्फीली हवा ने बढ़ाई परेशानी, 10 जिलों में आज कंपकंपी चरम पर
 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य