उड़कर आ गई होगी.. पानीपुरी में निकली 'हड्डी' तो मच गया बवाल! दुकानदार ने दिया अजीबोगरीब जवाब

By : Mansi Kumari
उड़कर आ गई होगी.. पानीपुरी में निकली 'हड्डी' तो मच गया बवाल! दुकानदार ने दिया अजीबोगरीब जवाब

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
गुजरात के अहमदाबाद से सामने आए एक वायरल वीडियो ने स्ट्रीट फूड की साफ-सफाई और गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया हैं. शहर के रानीप इलाके में पानीपुरी खाने पहुंची एक महिला ने दावा किया कि उसकी पानीपुरी में हड्डी निकली. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नगर निगम हरकत में आ गया और संबंधित फूड स्टॉल पर कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया गया.

पहले निकला बाल, फिर मिली हड्डी जैसी चीज
जानकारी के मुताबिक, महिला अपने परिवार के साथ रानीप स्थित BRTS बस स्टॉप के पास लगी ‘कृष्णा भेल पकौड़ी’ नाम की लारी पर पानीपुरी खाने गई थी. महिला ने वायरल वीडियो में बताया कि शुरुआत में जब उसने पहली पानीपुरी खाई तो उसमें बाल निकला. उस समय उसने विवाद नहीं किया और बात को नजरअंदाज कर दिया लेकिन मामला तब बढ़ गया जब आखिरी पानीपुरी में उसे एक सख्त चीज मिली, जिसे महिला ने हड्डी बताया. यह देखकर वह हैरान रह गई और तुरंत दुकानदार से शिकायत की.

दुकानदार बोला- ‘लकड़ी है’, फिर मांगी माफी
महिला के अनुसार, शुरुआत में दुकानदार ने उसे हड्डी मानने से इनकार कर दिया और कहा कि वह लकड़ी का टुकड़ा हैं. वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने भी उस वस्तु को देखकर हड्डी होने की आशंका जताई. वीडियो में दुकानदार उस चीज को चाकू से काटकर लकड़ी साबित करने की कोशिश करता नजर आया, लेकिन वह नहीं कटी. बाद में दुकानदार ने महिला से माफी मांगते हुए कहा कि "शायद कहीं से उड़कर यह चीज खाने में आ गई होगी." यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो वायरल होते ही नगर निगम की कार्रवाई
घटना का वीडियो सामने आने के बाद अहमदाबाद नगर निगम (AMC) का फूड विभाग तुरंत सक्रिय हो गया. विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ‘कृष्णा भेल पकौड़ी’ नाम की लारी को जब्त कर लिया. साथ ही लारी संचालक दिनेश तेली पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया हैं. 

अहमदाबाद नगर निगम के फूड विभाग के अधिकारी तेजस शाह ने बताया कि वायरल वीडियो और महिला की शिकायत को गंभीरता से लिया गया हैं. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच भी शुरू कर दी गई हैं.

यह भी पढ़े: रांची पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’, एक रात में 120 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार, 170 वारंट निष्पादित
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य