अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती आज, PM मोदी, राष्ट्रपति समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

By : Mansi Kumari
अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती आज, PM मोदी, राष्ट्रपति समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आज देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मना रहा हैं. अटल जी न केवल एक राजनीतिक नेता थे, बल्कि उनके व्यक्तित्व में विचारों की गरिमा, शब्दों की मर्यादा और राष्ट्रहित सर्वोपरि रहने का संदेश भी समाहित था. वे राजनीति के शोर में भी संयत और दूरदर्शी बने रहे.

इस मौके पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 'सदैव अटल' स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.

अटल जी की भाषा में हमेशा कटुता नहीं, बल्कि तर्क, संवेदना और आत्मविश्वास झलकता था. संसद हो या जनसभा, उनकी वाणी विरोधियों को भी सुनने पर मजबूर करती थी. वे मानते थे कि शब्द केवल हथियार नहीं, बल्कि सेतु भी बन सकते हैं. उनका यह संदेश आज भी प्रासंगिक है, जब सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा टूटती नजर आती हैं.

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को एक प्रखर वक्ता और ओजस्वी कवि के रूप में याद किया. उन्होंने कहा कि अटल जी का पूरा जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित था. इसके अलावा पीएम मोदी ने पंडित मदन मोहन मालवीय को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्हें उन्होंने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने वाला और राष्ट्रीय चेतना जगाने वाला नेता बताया.

यह भी पढ़े: Christmas 2025: खुशियों का त्योहार, सांता की कहानी और क्रिसमस की शुरुआत का पूरा इतिहास
 
संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.