न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे बाल निकलना एक आम समस्या हैं. इससे कई लोग परेशान रहते हैं. आम तौर पर इस समस्या से निपटने के लिए थ्रेडिंग, वैक्सिंग, रेजर या लेजर जैसी तकनीकों का सहारा लिया जाता हैं. थ्रेडिंग और वैक्सिंग में दर्द होता है, रेजर से बाल मोटे निकलने की अफवाह है और लेजर महंगा होने की वजह से हर कोई इसे नहीं करवा सकता. ऐसे में घरेलू उपाय सबसे आसान और कम खर्चीला विकल्प साबित हो सकते हैं.
साधारण घरेलू नुस्खा: बस तीन चीजों की जरूरत
अगर आप बिना दर्द और ज्यादा खर्च के चेहरे के अनचाहे बाल हटाना चाहती है तो यह नुस्खा बहुत मददगार हैं. इसके लिए आपको चाहिए:
- जिलेटिन पाउडर
- कॉफी पाउडर
- मिल्क पाउडर
- पानी (मात्रा जरूरत के अनुसार)
इन तीनों पाउडरों को अच्छी तरह मिलाएं और पानी डालकर पेस्ट तैयार करें. पानी इतना डालें कि पेस्ट बहुत पतला न हो.
नुस्खा तैयार करने की विधि
- एक कटोरे में जिलेटिन, कॉफी और मिल्क पाउडर मिलाएं
- अलग कटोरे में पानी हल्का गर्म करें और इसमें यह मिश्रण रखकर अच्छी तरह पिघलाएं
- मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें
- जब यह पूरी तरह सूख जाए, तो पील मास्क की तरह धीरे-धीरे उतार दें
- इस प्रक्रिया से चेहरे के छोटे-बड़े सभी अनचाहे बाल हट जाएंगे
जिलेटिन पाउडर के फायदे
जिलेटिन पाउडर त्वचा से डेड सेल्स और ब्लैकहेड्स हटाने में मदद करता हैं. यह चेहरे की गंदगी और अतिरिक्त तेल को साफ करता है और स्किन को टाइट बनाने में मदद करता हैं. नियमित इस्तेमाल से त्वचा में निखार आता हैं.
कॉफी पाउडर के फायदे
कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह त्वचा से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाती हैं. साथ ही यह टैनिंग हटाने में भी मदद करती हैं.
मिल्क पाउडर के फायदे
मिल्क पाउडर में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को नेचुरली क्लीन, ब्राइट और मुलायम बनाता हैं. यह डार्क स्पॉट्स को हल्का करता है और त्वचा को हाइड्रेटेड रखता हैं. इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे की रंगत में सुधार आता है और त्वचा की प्राकृतिक चमक बढ़ती हैं.
यह घरेलू मास्क न केवल अनचाहे बालों को हटाता है, बल्कि त्वचा की रंगत सुधारने, उसे हाइड्रेटेड रखने और प्राकृतिक चमक लाने में भी मदद करता हैं. यह तरीका आसान, कम खर्चीला और दर्द रहित है, इसलिए हर किसी के लिए उपयुक्त हैं.
यह भी पढ़े: घाना के रंगीन और अनोखे ताबूत! जहां अंतिम संस्कार बनता है कला और जीवन का जश्न