सुप्रीम कोर्ट

राहुल गांधी के मामले में सुप्रीम कोर्ट को नहीं है कोई जल्दी, सेना के लिए कथिक अपमान जनक बयान से जुड़ा हुआ है मामला

राहुल गांधी ने एक बयान LAC पर चीन की हरकतों को लेकर सरकार की आलोचना के संदर्भ में दिया था

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
राहुल गांधी के मामले में सुप्रीम कोर्ट को नहीं है कोई जल्दी, सेना के लिए कथिक अपमान जनक बयान से जुड़ा हुआ है मामला

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: सुप्रीम कोर्ट राहुल गांधी से जुड़े मानहानि के केस में सुनवाई की कोई जल्दी नहीं है. कोर्ट ने कहा कि राहुल वीवीआईपी नहीं हैं, अदालत की नजर में सभी बराबर हैं. मामला राहुल गांधी द्वारा सेना के लिए कथित अपमानजक शब्दों के इस्तेमाल का है, इसके लिए शिकायत कर्ता ने कोर्ट में मानहानि का दावा किया है. राहुल गांधी इस मामले में जल्द सुनवाई चाहते हैं. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है. बेंच का कहना है कि उसकी नजर में सब बराबर हैं, शिकायतकर्ता सिर्फ प्रक्रिया का पालन करे. अगर वह जल्दी सुनवाई चाहते हैं तो इसके लिए अर्जी दाखिल करें.

राहुल गांधी से जुड़े किस मामले में हो रही है सुनवाई?

याचिकाकर्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ एक आपराधिक मानहानि का मामला सुप्रीम कोर्ट में दर्ज कराया है. दरअसल, राहुल गांधी ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिक भारतीय सेना के जवानों की पिटाई कर रहे हैं. राहुल गांधी ने यह बयान LAC पर चीन की हरकतों को लेकर सरकार की आलोचना के संदर्भ में दिया था. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस दीपांकर दत्ता और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने राहुल गांधी से सवाल किया था कि वह ऐसे बयान सोशल मीडिया पर क्यों दे रहे हैं, उन्हें तो यह मुद्दा संसद में उठाना चाहिए. 

इस मानहानि मामले में इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी। जिसमें लखनऊ कोर्ट ने उनके खिलाफ इस मामले में जारी समन को सही ठहराया था. इसी के खिलाफ राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे.  राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला वकील विवेक तिवारी द्वारा उदय शंकर श्रीवास्तव की ओर से दायर किया गया था. जो बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन के पूर्व डायरेक्टर थे.

यह भी पढ़ें: पलामू में लगान रसीद नहीं कटने से रैयत परेशान, झारभूमि पोर्टल की तकनीकी समस्या बनी बाधा

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.