भारत निर्वाचन आयोग कल मनाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

भारत निर्वाचन आयोग कल मनाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

भारत निर्वाचन आयोग कल मनाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 

​न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) कल नई दिल्ली में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (NVD-2026) मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस वर्ष के कार्यक्रम का थीम “Mya India, My Vote” है, जिसकी टैगलाइन  “Citizen at the Heart of Indian Democracy” रखी गई है.

​राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस समारोह की अध्यक्षता करेंगी. केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), अर्जुन राम मेघवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ इस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे.

​परंपरा के अनुसार, राष्ट्रपति समारोह को संबोधित करेंगी और नए पंजीकृत युवा मतदाताओं को निर्वाचन फोटो पहचान पत्र (EPIC) सौंपेंगी. राष्ट्रपति विभिन्न श्रेणियों में 'सर्वश्रेष्ठ चुनावी अभ्यास पुरस्कार' भी प्रदान करेंगी, जिनमें तकनीक का प्रभावी उपयोग, चुनाव प्रबंधन और रसद (लॉजिस्टिक्स), अभिनव मतदाता जागरूकता, आदर्श आचार संहिता का कार्यान्वयन और प्रवर्तन, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के साथ-साथ मीडिया के लिए विशेष पुरस्कार शामिल हैं.

​NVD-2026 के अवसर पर दो प्रकाशनों का विमोचन भी किया जाएगा – '2025: ए ईयर ऑफ इनिशिएटिव्स एंड इनोवेशन' और ‘चुनाव का पर्व, बिहार का गर्व’ (बिहार में आम चुनावों के सफल संचालन पर आधारित एक प्रकाशन). इस अवसर पर चुनावी प्रबंधन और लोकतांत्रिक विकास में भारत निर्वाचन आयोग के वैश्विक नेतृत्व को दर्शाने वाला एक वीडियो भी प्रदर्शित किया जाएगा.

​कार्यक्रम में एक समर्पित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें मतदाता सूची तैयार करने और चुनाव संचालन सहित चुनावों के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा. यह प्रदर्शनी मतदाताओं के लाभ के लिए आयोग द्वारा हाल ही में की गई पहलों और 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों के सफल संचालन पर भी प्रकाश डालेगी.

​राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उत्सव देश भर में राज्य और जिला स्तरों पर क्रमशः मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) और जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEOs) के कार्यालयों के माध्यम से एक साथ आयोजित किया जाता है. बूथ स्तर के अधिकारी (BLOs) भी अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जहाँ वे नए पंजीकृत मतदाताओं का अभिनंदन करेंगे और उन्हें पहचान पत्र (EPIC) सौंपेंगे.

ये भी पढ़ें- झारखंड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच इस्पात, स्वच्छ ऊर्जा और कौशल विकास पर सहयोग को लेकर बैठक
 
संबंधित सामग्री

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

झारखंड

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

सिल्ली डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

आवागमन और स्वास्थ्य दोनों का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन