राजधानी एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी.. सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

By : Mansi Kumari
राजधानी एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी.. सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
केरल से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस में आज रविवार सुबह अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. घटना मध्यप्रदेश के कोटा रेल मंडल अंतर्गत लूणी रिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के बीच हुई. आग ट्रेन के बी-1 कोच में लगी थी, जिसके बाद तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया.

जानकारी के मुताबिक, राजधानी एक्सप्रेस संख्या 12431 रविवार सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी बी-1 कोच से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दी. गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना लोको पायलट को दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया. हादसे के समय बी-1 कोच में करीब 68 यात्री सवार थे. आग की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों और ट्रेन स्टाफ ने तेजी दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया.

करीब 15 मिनट के भीतर पूरा कोच खाली करा लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं हैं. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते बी-1 कोच पूरी तरह जलकर राख हो गया. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंची. आसपास के स्टेशनों से अतिरिक्त रेलवे कर्मचारियों को बुलाया गया, जबकि स्थानीय प्रशासन ने भी राहत कार्य में सहयोग किया.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन सुबह करीब 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी और इसका अगला ठहराव कोटा जंक्शन था लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया. घटना के बाद एहतियात के तौर पर दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई. ट्रेन की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं. रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं.

यह भी पढ़े: पेट्रोल-डीजल की महंगाई से परेशान शिक्षक का ‘देसी जुगाड़’! जनगणना करने घोड़े पर निकले मास्टर साहब, वीडियो वायरल
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य