रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर, भंडारे का प्रसाद लेने जा रही 8 लड़कियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत

By : Mansi Kumari
रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर, भंडारे का प्रसाद लेने जा रही 8 लड़कियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया. निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने भंडारे का प्रसाद लेने जा रही आठ लड़कियों को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में चार लड़कियों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया. हादसा जगतपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर जनौली गांव के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, कोडल गांव की रहने वाली सभी लड़कियां चुली गांव में आयोजित भंडारे में प्रसाद लेने पैदल जा रही थी. रात के समय निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे से गुजरते वक्त पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

मौके पर दो, अस्पताल में दो ने तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार, हादसे में हिमांशी (23) और शालिनी (22) की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल अन्य लड़कियों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान रश्मी (14) और आसमा (22) ने भी दम तोड़ दिया. इस हादसे में कुल चार लोगों की जान चली गई.

चार लड़कियां गंभीर रूप से घायल
घटना में रिया पटेल (14), प्रिया पटेल (12), साधना (9), मीना (22) और रेशमा (14) घायल हुई हैं. सभी घायलों को जिला अस्पताल और नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी हैं. डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई हैं. हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश तेज कर दी गई हैं. आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है और मामले की जांच जारी हैं.

सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि जगतपुर थाना क्षेत्र में कुछ युवतियां पैदल गंगा एक्सप्रेसवे पर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में चार युवतियों की मौत हुई है और अन्य घायल हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा हैं. हादसे के बाद कोडल गांव और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल हैं. एक साथ कई घरों में मातम पसरा हैं. स्थानीय लोग निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़े: एपस्टीन की खौफनाक साजिश, एक साथ 20 महिलाओं को करना चाहता था प्रेग्नेंट! जानें क्या था Baby Ranch प्लान
 

संबंधित सामग्री

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.