लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना, पति ने मजाक में कहा बंदरिया.. पत्नी ने कर ली आत्महत्या

By : Mansi Kumari
लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना, पति ने मजाक में कहा बंदरिया.. पत्नी ने कर ली आत्महत्या

AI Generated Image

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति के मजाक में कहे गए एक शब्द से आहत होकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली. यह मामला न सिर्फ एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि रिश्तों में संवेदनशीलता की अहमियत पर भी गंभीर सवाल खड़े करता हैं.

जानकारी के मुताबिक, इंदिरा नगर तकरोही निवासी राहुल श्रीवास्तव जब पत्नी को बुलाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाने पहुंचे और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई. खिड़की से झांककर देखने पर अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए. पत्नी तनु सिंह रोशनदान में कपड़े का फंदा बनाकर लटकी हुई थी. आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया और तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

चार साल पहले हुई थी लव मैरिज
मृतका की पहचान सआदतगंज लकड़मंडी निवासी तनु सिंह के रूप में हुई हैं. तनु ने करीब चार साल पहले इंदिरा नगर निवासी राहुल श्रीवास्तव से प्रेम विवाह किया था. दोनों की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी और परिवार की सहमति के बाद शादी हुई थी. राहुल पेशे से ऑटो चालक है और दंपती इंदिरा नगर में किराए के मकान में रह रहे थे.

हंसी-मजाक बना विवाद की वजह
परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम पूरा परिवार सीतापुर से एक रिश्तेदार के यहां से लौटकर आया था. घर में माहौल सामान्य था और सभी लोग आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे. इसी दौरान राहुल ने मजाक में तनु को ‘बंदरिया’ कह दिया. यह बात तनु को गहरी ठेस पहुंचा गई. वह नाराज होकर चुपचाप अपने कमरे में चली गई. परिवार वालों ने सोचा कि वह थोड़ी देर में शांत हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

खाने के लिए बुलाया, जवाब नहीं मिला
करीब एक घंटे बाद जब खाने के लिए तनु को आवाज दी गई और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो चिंता बढ़ गई. तनु की बहन अंजलि कमरे तक पहुंची, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था. काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद खिड़की से झांककर देखा गया, जहां तनु फंदे से लटकी मिली. यह दृश्य देखकर अंजलि की चीख निकल गई और पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई. मृतका की बहन अंजलि ने बताया कि तनु को मॉडलिंग का शौक था और वह अपने लुक और व्यक्तित्व को लेकर काफी संवेदनशील रहती थी. छोटी-छोटी बातों को वह दिल पर ले लेती थी. उसी संवेदनशीलता के चलते वह पति के मजाक को सहन नहीं कर पाई.

पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई हैं. शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया हैं. पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: नोएडा में 5 मिलियन फॉलोअर्स वाली महिला यूट्यूबर से अभद्रता, पति ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
 

संबंधित सामग्री

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार