मिर्च का मासूम चेहरा, भीतर ड्रग्स का सस्पेंस! जोधपुर से हैदराबाद तक तस्करी का सनसनीखेज खुलासा

मिर्च का मासूम चेहरा, भीतर ड्रग्स का सस्पेंस! जोधपुर से हैदराबाद तक तस्करी का सनसनीखेज खुलासा

मिर्च का मासूम चेहरा भीतर ड्रग्स का सस्पेंस जोधपुर से हैदराबाद तक तस्करी का सनसनीखेज खुलासा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देशभर में अपनी रंगत, खुशबू और तीखेपन के लिए मशहूर जोधपुर की मथानिया मिर्च अब एक बेहद खतरनाक वजह से सुर्खियों में हैं. यह मिर्च, जिसे कभी रसोई की शान माना जाता था, अब अपराधियों द्वारा स्मैक (Smack) और एमडी (MD) जैसे घातक नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं. 

कैसे हुआ खुलासा?
तस्करी का पर्दाफाश तब हुआ जब जोधपुर से हैदराबाद जा रही एक निजी बस में देशी हरी मिर्च का पार्सल बुक किया गया. पार्सल भेजने वाले ने बस स्टाफ को बताया कि यह मिर्च अपने परिचितों को भेजी जा रही है लेकिन सफर के दौरान चालक को पार्सल संदिग्ध लगा. जब स्टाफ ने पार्सल की जांच की तो उन्हें कुछ ऐसा मिला जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी.

मिर्च के अंदर छिपा सिल्वर फॉइल में ‘सफेद जहर’
जांच में पता चला कि पार्सल में रखी मिर्च के अंदर छोटी-छोटी पुड़ियाँ सिल्वर फॉइल में लिपटी हुई थी. प्रत्येक मिर्च में 3 से 4 पुड़ियाँ छिपी हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, इनमें स्मैक या एमडी जैसे मादक पदार्थ होने की आशंका हैं. तस्करों ने मिर्च की लंबाई के अनुसार पुड़ियां छुपाई थी, जिससे हर मिर्च की कीमत 4 से 5 हजार रुपये तक पहुंच जाती हैं.

वीडियो वायरल, संदिग्ध फरार
पार्सल की जांच के बाद बस स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी लेकिन इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति पार्सल लेकर मौके से फरार हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मिर्च के अंदर छुपी पुड़ियाँ स्पष्ट दिखाई दे रही हैं. इस सनसनीखेज खुलासे के बाद विभिन्न जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. परिवहन माध्यमों से भेजे जाने वाले खाद्य पार्सलों की सख्त निगरानी बढ़ा दी गई हैं. पुलिस का कहना है कि तस्कर लगातार नए तरीके अपनाकर कानून से बचने की कोशिश कर रहे हैं. 

यह भी पढ़े:  रांची: रिम्स जीबी की 64वीं बैठक आज, कई अहम फैसले पर लग सकती है मुहर
 

संबंधित सामग्री

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

चौका में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा था गिरोह, शराब दुकान, पेट्रोल पंप और होटल में लूट की घटनाओं से भी जुड़े तार

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

झारखंड

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं शहीद परिवार के सदस्यों ने वीर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

झारखंड

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

JPSC-JSSC से जुड़े 22 परीक्षाओं को रद्द किए जाने से समबंधित सिविल जज भर्ती मामले में सुनवाई हुई. झारखंड हाई कोर्ट ने रोक हटाने से इनकार कर दिया है.

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

झारखंड

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

धनंजय सोनी ने पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए पूरे झारखंड में एक समान SOP लागू करने की मांग की

घाघरा के रुकी गांव में सांप के काटने से युवक की मौत, धान का खेत देखने जाते समय हुआ हादसा

झारखंड

घाघरा के रुकी गांव में सांप के काटने से युवक की मौत, धान का खेत देखने जाते समय हुआ हादसा

तबीयत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया