पंजाब में 7 सितंबर तक स्कूल बंद, भारी बारिश और बाढ़ का असर हरियाणा में भी दिखा

पंजाब में स्कूल 7 सितंबर तक बंद

पंजाब में 7 सितंबर तक स्कूल बंद, भारी बारिश और बाढ़ का असर हरियाणा में भी दिखा

पंजाब में 7 सितंबर तक स्कूल बंद भारी बारिश और बाढ़ का असर हरियाणा में भी दिखा 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
पंजाब सरकार ने बाढ़ की वजह से बिगड़े हालातों और लगातार बारिश के बीच सूबे में सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यायों को 7 सितंबर तक बंद रखने की घोषणा की हैं. पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस बात की घोषणा की. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, बाढ़ की स्तिथि को देखते हुए. पंजाब भर के सभी सरकारी प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय तथा पॉलीटेक्निक सात सितंबर, 2025 तक बंद रहेंगे. बैंस ने कहा कि, सभी लोगों से अनुरोअध है कि आप स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन सख्ती से करें. 
सरकार ने इससे पहले तीन सितंबर तक सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी थी. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद सतलुज, व्यास और रावी नदियों और मौसमी नालों में उफान के कारण पंजाब में भारी बाढ़ आ गई हैं. पंजाब में भारी बारिश ने बाढ़ की स्तिथि को और भी बदतर कर दिया हैं. मंगलवार को पूरी रात भारी बारिश हुई और जिला प्रशासन ने अगले दो दिनों के लिए सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया हैं. जिले से होकर बहने वाली टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है. 
 
यह भी पढ़े: रांची में बच्चा चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस को सौंपा

As directed by Hon’ble CM Punjab Sh. Bhagwant Singh Mann Ji, in view of the flood situation, all Govt/Aided/Recognized & Private Schools, Colleges, Universities & Polytechnics across Punjab will remain closed till 7th Sept 2025.

Everyone is requested to strictly follow local…

— Harjot Singh Bains (@harjotbains) September 3, 2025

संबंधित सामग्री

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

झारखंड

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

झारखंड

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

देश-विदेश

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

झारखंड

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल

झारखंड

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल