प. बंगाल के 15 केंद्रों पर दोबारा हो रहा मतदान, BJP ने लगाया था EVM से छेड़छाड़ का आरोप

By : Vaibhaw Vikram
प. बंगाल के 15 केंद्रों पर दोबारा हो रहा मतदान, BJP ने लगाया था EVM से छेड़छाड़ का आरोप

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
आज (2 मई) पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम से पहले दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराए जा रहे हैं. इसके पीछे की वजह यह है कि बीजेपी ने इन केंद्रों में EVM के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. जिसके बाद इस मामले में संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने इन 15 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने का फैसला किया था.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बीजेपी ने आरोप लगाया था कि फलता इलाके में एक मतदान केंद्र पर ईवीएम मसीन में बीजेपी के निशान वाले बटन पर टेप लगाकर उसे छिपाया था ताकि कोई भी मतदाता बीजेपी के मौहर पर अपना मत ना डाल सके. इसका फोटो और वीडियो भी चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा था. बता दें, ऐसी घटना सामने आने के बाद मतदाताओं और राजनीतिक दलों के द्वारा  इसकी शिकायतें भी दर्ज कराई गई थी. शिकायत में ईवीएम से छेड़छाड़, बूथ कैप्चरिंग और धांधली के आरोप लगाए गए थे. 

बता दें, इन बूथों पर मतदान 29 अप्रैल को यानि दूसरे चरण में हुआ था. मगर शिकायतें दर्ज  होने के बाद चुनाव आयोग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58(2) के तहत इन 15 मतदान केंद्रों में हुए चुनाव को रद्द कर दिया था और इसे फिर से आयोजित करने का फैसला किया था. 
 
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले चुनाव आयोग ने कसी कमर, 700 CAPF के जवान सेंटर के बाहर तैनात

संबंधित सामग्री

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार