कांतारा विवाद में रणवीर सिंह पर कानूनी शिकंजा, दैवा परंपरा के अपमान का आरोप, बेंगलुरु में दर्ज हुई FIR

By : Mansi Kumari
कांतारा विवाद में रणवीर सिंह पर कानूनी शिकंजा, दैवा परंपरा के अपमान का आरोप, बेंगलुरु में दर्ज हुई FIR

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. ऋषभ शेट्टी की चर्चित फिल्म कांतारा के दैवा सीन की नकल करने का मामला अब कानूनी मोड़ ले चुका हैं. बुधवार को बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं. आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक के तटीय इलाकों की प्राचीन और पवित्र चावुंडी दैवा परंपरा का अपमान किया.

हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
रणवीर सिंह पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 299 और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं. यह शिकायत बेंगलुरु के वकील प्रशांत मेथल द्वारा दर्ज कराई गई हैं.शिकायत में कहा गया है कि अभिनेता की हरकतों से न सिर्फ दैवा परंपरा का मजाक उड़ाया गया, बल्कि हिंदू धार्मिक भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंची हैं. 

FIR के मुताबिक, यह पूरा मामला 28 नवंबर 2025 का है, जब गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का आयोजन हो रहा था. आरोप है कि इस दौरान रणवीर सिंह ने मंच पर दैवा परंपरा से जुड़े भाव-हावभाव की नकल की और कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की. शिकायतकर्ता का दावा है कि रणवीर ने पंजुरली और गुलिगा दैवा से जुड़े पवित्र प्रतीकों को हास्यास्पद और भद्दे अंदाज में पेश किया.

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रणवीर सिंह ने चावुंडी दैवा को ‘महिला भूत’ कहा. शिकायतकर्ता के अनुसार, चावुंडी दैवा कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में रक्षक देवी के रूप में पूजित हैं और उन्हें दिव्य स्त्री शक्ति का प्रतीक माना जाता हैं. ऐसे में उन्हें भूत कहना आस्था और परंपरा का खुला अपमान हैं. 

8 अप्रैल को कोर्ट में होगी सुनवाई
यह मामला अब बेंगलुरु की प्रथम अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (CMM) कोर्ट को सौंप दिया गया हैं. वकील प्रशांत मेथल ने 27 दिसंबर को निजी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद 23 जनवरी को कोर्ट ने हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया. इस मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को तय की गई हैं. 

रणवीर सिंह की सफाई और माफी
विवाद बढ़ने के बाद रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगते हुए कहा था कि उनका इरादा किसी भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं था. उन्होंने लिखा, “मैं सिर्फ ऋषभ शेट्टी की शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ करना चाहता था. एक अभिनेता होने के नाते मैं समझता हूं कि उस सीन को निभाने में कितनी मेहनत लगती हैं. मैं देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का सम्मान करता हूं. अगर मेरी वजह से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं.”

फिलहाल यह मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ हैं. एक ओर रणवीर सिंह की माफी है, तो दूसरी ओर धार्मिक परंपरा के अपमान का गंभीर आरोप. अब सबकी नजरें 8 अप्रैल को होने वाली अदालत की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस विवाद की दिशा तय होगी.

यह भी पढ़े: झारखंड निकाय चुनाव में आज से नामांकन की शुरुआत, 4 फरवरी तक भरे जाएंगे पर्चे
 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य