न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आज पूरे देश में आस्था और भक्ति के साथ राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा हैं. इस बार राम नवमी बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि यह पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग जैसे दुर्लभ संयोगों में पड़ रही हैं. ज्योतिष के अनुसार, ये योग हर प्रकार के शुभ कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माने जाते हैं. आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 10:06 बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी.
नक्षत्र: पुनर्वसु (दोपहर 03:24 बजे तक)
योग: अतिगण्ड (रात 10:10 बजे तक), फिर सुकर्मा
वार: शुक्रवार
आज चंद्रमा सुबह तक मिथुन राशि में रहकर बाद में कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे भावनात्मक और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ेगा.
राम नवमी पूजन का शुभ समय
आज भगवान श्रीराम की पूजा के लिए सबसे शुभ समय सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक रहेगा. मध्याह्न का विशेष क्षण 12:27 बजे का है, जिसे राम जन्म का समय माना जाता हैं.
आज के प्रमुख शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:43 बजे से 5:30 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:02 बजे से 12:51 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:34 बजे से 6:58 बजे तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: सुबह 10:54 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक
यमगण्ड: दोपहर 3:31 बजे से शाम 5:03 बजे तक
गुलिक काल: सुबह 7:49 बजे से 9:22 बजे तक
दुर्मुहूर्त: सुबह 8:45 बजे से 9:34 बजे तक, दोपहर 12:51 बजे से 1:40 बजे तक
सूर्य-चंद्रमा का समय और ग्रह स्थिति
सूर्योदय: सुबह 06:17 बजे
सूर्यास्त: शाम 06:36 बजे
चंद्रोदय: दोपहर 01:05 बजे
चन्द्रास्त: 28 मार्च को 03:15 बजे
सूर्य राशि: मीन
चंद्र राशि: मिथुन से कर्क में परिवर्तन
ऐसे करें राम नवमी की पूजा
इस दिन सुबह स्नान के बाद घर के मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापित करें. सबसे पहले गणेश जी का स्मरण करें, फिर सूर्य देव को जल अर्पित करें. इसके बाद गंगाजल से अभिषेक कर धूप-दीप और फूल अर्पित करें. श्रीराम नाम का जप और अंत में आरती करना शुभ माना जाता हैं. राम नवमी के दिन अन्नदान और जरूरतमंदों की सहायता करना बेहद पुण्यदायी माना जाता हैं. मान्यता है कि इससे जीवन की बाधाएं दूर होती है और सुख-समृद्धि आती हैं.
आज का खास उपाय
घर की पूर्व दिशा में सफेद कागज पर “श्रीराम” लिखकर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में शांति बनी रहती हैं.
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न! आज 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा