दिल्ली में फिर शुरू होगा बारिश का दौर, 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में फिर से बारिश होगा शुरू

दिल्ली में फिर शुरू होगा बारिश का दौर, 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में फिर शुरू होगा बारिश का दौर 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में फिर से बारिश होगा शुरू |

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दिल्ली में बारिश का दौर थमने के बाद अब एक बार फिर से इसके शुरू होने की संभावना है. पिछले 4 दिनों से राजधानी में बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण दिन में तेज धूप और गर्मी का अनुभव हो रहा है. हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार, 14 सितंबर को दिल्ली के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके बाद अगले 5 दिनों तक दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

दिल्ली का मौसम
आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना
पूर्वोत्तर भारत: 14 से 18 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 14 से 16 सितंबर के दौरान भारी बारिश की संभावना है. 18 और 19 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी बारिश हो सकती है.
दक्षिण भारत: 18 और 19 सितंबर को तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और यनम में बारिश होने की संभावना है. 14, 16 और 19 सितंबर को तमिलनाडु और कर्नाटक में भी बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज हवाएं चल सकती हैं.
मध्य और पूर्वी भारत: 14 और 16 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है. 14 से 19 सितंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और झारखंड में भारी बारिश हो सकती है.
उत्तर भारत: जम्मू-कश्मीर में अगले 5 दिनों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 17 सितंबर तक कठुआ, गुलमर्ग, श्रीनगर समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है. 14 और 16, 19 सितंबर के दौरान उत्तरी पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. 
पश्चिमी भारत: 14 और 15 सितंबर को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश होने की संभावना है. 

यह भी पढ़े: माता वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, मौसम की वजह से भक्तों को करना पड़ेगा इंतजार

संबंधित सामग्री

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बिहार

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

झारखंड

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार