ग्वालियर में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, 11 गिरफ्तार

By : Mansi Kumari
ग्वालियर में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, 11 गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
ग्वालियर के पॉश सिटी सेंटर इलाके में देर रात पुलिस ने दो स्पा सेंटरों एसएस आयुर्वेद स्पा सेंटर और ब्लैक पर्ल्स स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की. विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने एडिशनल एसपी विदिता डागर के नेतृत्व में छापेमारी की, जहां स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा हुआ.

पुलिस टीम जब भीतर पहुंची तो पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले. मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई. दोनों स्पा सेंटरों से कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें ऑपरेटर, पुरुष ग्राहक और महिलाएं शामिल हैं. एडिशनल एसपी विदिता डागर ने बताया कि ब्लैक पर्ल्स स्पा से एक ऑपरेटर, तीन महिलाएं और एक पुरुष पकड़े गए. इसके अलावा एसएस आयुर्वेद स्पा से एक महिला ऑपरेटर, चार महिलाएं और दो पुरुष मिले.

पुलिस के अनुसार, कुछ महिलाएं ग्वालियर की निवासी है जबकि कुछ अन्य शहरों से यहां लाई गई थी. महिलाओं से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि वे यहां कैसे पहुंचीं और इस नेटवर्क में उनकी क्या भूमिका थी.
पुलिस ने दोनों मामलों में इम्मोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट (ITPA) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी हैं. अधिकारी अब यह भी जांच कर रहे हैं कि इस नेटवर्क में और कौन लोग जुड़े हो सकते है तथा बाहर से आने वाली महिलाओं को कैसे तस्करी या प्रलोभन के जरिए इस गतिविधि में धकेला गया.

यह भी पढ़े: नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, 6 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी
 
संबंधित सामग्री

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बड्स गार्डेन स्कूल, राजगंज के प्राचार्य व निदेशक प्रमोद कुमार चौरसिया को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष बनाया गया