न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने NEET पेपर लीक में पहली बार बोले. ‘मंगल मिलन’ में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले पर कहा कि उनकी सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी. उन्होंने कहा कि पेपर लीक की खबरें सामने आते ही सरकार ने तत्काल कदम उठाए है.
बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री के संबोधन की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. उन्होंने कहा कि पीएम ने कड़े शब्दों में इस रैकेट में शामिल अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने के बात कही है. पीएम ने कहा कि दोषियों को ऐसी सजा मिले जो भविष्य के लिए एक मिसाल कायम करे और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
यह भी पढ़ें: वन राखी मूवमेंट की स्वर्ण जयंती, केरकी कुटिया में 625 पौधों का वितरण व पौधरोपण