पीएम नरेंद्र मोदी ने आधा किया अपना काफिला, इलेक्ट्रिक वाहनों का शुरू किया इस्तेमाल

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पीएम नरेंद्र मोदी ने आधा किया अपना काफिला, इलेक्ट्रिक वाहनों का शुरू किया इस्तेमाल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद से देशवासियों से दुनिया भर में छाए ईंधन संकट को लेकर जो अपील की थी, उस पर खुद से उन्होंने शुरुआत कर दी है. ईंधन की खपत कम करने के लिए पीएम मोदी ने अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या आधी कर दी है. बता दें कि प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद से देशवासियों से मितव्ययिता की अपील करते हुए ईंधन की खपत कम करने, विदेश यात्रा से बचने, सोना न खरीदने जैसे कई अहम अनुरोध किये थे.

अब उसी पर अमल करते हुए पीएम मोदी ने अपना काफिला आधा करने के निर्देश एसपीजी को दे दिया है. साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिया है. जनता के सामने उन्होंने जो बात कही थी, उसका जनता के सामने उदाहरण भी पेश कर दिया है. उनका यह बड़ा फैसला है और उम्मीद है कि दूसरे मंत्री और नेता भी इस पर अमल करेंगे. इसके बाद अगली बारी जनता की होगी.

पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देशों के बाद एसपीजी ने अपनी कार्रवाई शुरू भी कर दी है. उसी अनुसार अपनी योजना भी तैयार करने लगी है. ताकि भले ही काफिले में कमी आए, लेकिन सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो और जरूरी नियमों का पालन भी सुनिश्चित हो सके. बता दें कि हाल के पीएम के दिल्ली के बाहर की यात्राओं में भी काफिले का आकार छोटा नजर आया.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की अपील का असर! भाजपा शासित राज्यों ने शुरू कर दिए मितव्ययिता के उपाय, गुजरात के Dept. CM का विदेश दौरा रद्द