पद्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं को PM Modi ने दी बधाई, कहा- 'यह काबिलियत की भावना को...'

पद्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं को PM Modi ने दी बधाई, कहा- 'यह काबिलियत की भावना को...'

पद्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं को pm modi ने दी बधाई कहा- यह काबिलियत की भावना को

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क:
इस साल जिन नायकों को पद्म पुरस्कार 2026 से नवाजा जाएगा, उनकी सूची की घोषणा हो गई है. इस सूची में साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा, चिकित्सा, कला और जनकल्याण से जुड़े कई नाम शामिल हैं. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय के तरफ से जारी इस सूची के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है. भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, स्वर्गीय अभिनेता धर्मेंद्र से लेकर स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन का भी इस सूची में शामिल है. सूची के जारी होने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विजेताओं को बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' के माध्यम से ट्वीट करते हुए सभी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी काबिलियत, लगन और सेवा हमारे समाज को और बेहतर बनाती है.

X के माध्यम से पीएम ने दी सभी विजेताओं को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'पद्म पुरस्कार से सम्मानित सभी व्यक्तियों को राष्ट्र के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक बधाई. विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्टता, समर्पण और सेवा ने हमारे समाज को समृद्ध बनाया है. यह सम्मान प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता की उस भावना को दर्शाता है जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है.'

पद्म विभूषण पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत), केटी थॉमस, एन राजम, पी नारायणन, वीएस अच्युतानंदन (मरणोपरांत)

पद्म भूषण पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

अलका याग्निक, भगत सिंह कोश्यारी, कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी, ममूटी, डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु, विजय अमृतराज, पीयूष पांडे (मरणोपरांत), एसकेएम मैइलानंदन, शतावधानी आर गणेश, पूर्व सीएम शिबू सोरेन (मरणोपरांत), उदय कोटक, वीके मल्होत्रा ​​(मरणोपरांत), वेल्लापल्ली नटेसन

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya का फिर देखा Kung Fu अंदाज, हवा में कलाबाजी करते हुए गपच ली कैच

संबंधित सामग्री

स्थानीय लोगों ने किया सुखदेवनगर थाना का घेराव, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप 

झारखंड

स्थानीय लोगों ने किया सुखदेवनगर थाना का घेराव, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप 

रांची के सुखदेवनगर थाना का स्थानीय लोगों ने घेराव किया. दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद थाने में जमकर हंगामा हुआ.

BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी के बाद रेस हुई गुजरात पुलिस, देवघर से एक युवक लिया गया हिरासत में 

झारखंड

BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी के बाद रेस हुई गुजरात पुलिस, देवघर से एक युवक लिया गया हिरासत में 

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे BRICS समिट एवं गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामले की जांच के सिलसिले में गुजरात पुलिस की टीम झारखण्ड के देवघर पहुंची

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

झारखंड

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

रांची के ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर रांची सिविल सर्जन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शो कॉज नोटिस जारी किया है.

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

झारखंड

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि मेदिनीनगर का रहने वाला पिंटू कुमार खुद को IPS अधिकारी बता कर बिहार के औरंगाबाद में छापेमारी कर रहा था.

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.