संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, SIR पर संग्राम जारी

By : Mansi Kumari
संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, SIR पर संग्राम जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही फिर शुरू हो गई हैं. विपक्ष के सदस्य वेल में आकर एसआईआर पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं. विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मणिपुर जीएसटी (दूसरा संशोधन) विधेयक पर बोल रही हैं. यह विधेयक हंगामे के बीच ही पारित करने के लिए लिया गया हैं.

 


राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले दिए बयान पर पलटवार किया हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि पीएम मोदी ने संसद के समक्ष मुख्य मुद्दों पर बात करने की बजाय फिर से ड्रामेबाजी की डिलीवरी की है. असलियत यह है कि संसदीय मर्यादा और संसदीय प्रणाली को पिछले 11 साल से सरकार ने लगातार कुचला है. इसकी लंबी फेहरिस्त हैं.


लोकसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन बिल पेश किए. इसके बाद आसन से संध्या राय ने हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों से अपने आसन पर जाने, सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की. विपक्षी सदस्य वेल में नारेबाजी करते रहे. इसके बाद से संध्या राय ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.


लोकसभा में जोरदार हंगामे के बीच मणिपुर जीएसटी (दूसरा संशोधन) विधेयक 2025 और सेंट्र्रल एक्साइज (संशोधन) विधेयक पेश हो गए हैं. हंगामे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में ये बिल पेश किए. वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा सेस बिल भी पेश कर दिया हैं.


लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्षी सदस्य तख्तियां लेकर वेल में उतर आए. स्पीकर ओम बिरला ने इस हंगामे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सदन को इस तरह बाधित करना उचित नहीं हैं. उन्होंने कहा, “तख्तियां लेकर वेल में आना सही नहीं हैं. पूरी दुनिया को यह संदेश जाना चाहिए कि भारत के सांसद सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं और सभी सांसद इसमें भागीदारी करते हैं.” स्पीकर ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपनी सीट पर लौटने की अपील की, लेकिन उनका कोई असर नहीं हुआ. परिणामस्वरूप, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी.


संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शुरू हो गई है. दोनों सदनों में राष्ट्रगान के साथ सत्र की शुरुआत के बाद लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने सदन के पांच पूर्व सदस्यों के निधन की सूचना दी और शोक व्यक्त किया. वहीं, राज्यसभा में जम्मू कश्मीर से उच्च सदन के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जा रही है.


राज्यसभा में आसन पर सीपी राधाकृष्णन

राज्यसभा में सीपी राधाकृष्णन सभापति के पद पर बैठे हैं. उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने के बाद यह उनका संसद में पहला सत्र हैं. यही नहीं, राज्यसभा के सभापति के रूप में भी यह उनका पहला दिन हैं. 


लोकसभा में स्पीकर ने दी धर्मेंद्र, श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन की सूचना

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राजस्थान के बीकानेर से 14वीं लोकसभा के सदस्य रहे धर्मेद्र के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और तीन अन्य पूर्व सदस्यों के निधन की सूचना दी. स्पीकर ने सदन की ओर से पूर्व सदस्यों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और सदन में मौन भी रखा गया.


संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा हैं. इस सत्र की अवधि 19 दिनों की होगी, जिसमें कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी. सत्र से पहले, सरकार ने दोनों सदनों के सुचारू संचालन के लिए नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की. बैठक में देश के 36 राजनीतिक दलों के लगभग 50 नेता शामिल हुए.

यह भी पढ़े: आज से शुरू होगा बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र, पटना में 5 दिसंबर तक धारा 163 लागू

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य