न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- नेपाल की राजनीति में एक नया मोड़ आया है, तख्तापलट के बाद अब देश का कमान कौन संभालेगा इसको लेकर Gen-Z आंदोलनकारियों ने एक वर्चुअलम मीटिंग बुलाई है, जिसमें 5000 से बी ज्यादा युवाओं ने बाग लिया है, इसमें सबसे ज्य़ादा समर्थन पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को मिला. काठमांडू के मेयर जिसे अब तक जेन जी का पोस्टर लीडर माना जा रहा है उन्होने युवाओं के अपील का कोई जवाब नहीं दिया. एक प्रतिनिधि ने कहा है कि उन्होने हमारी कॉल नहीं उठाई, फिर चर्चा दूसरों के नाम से शुरु हुआ, जिसमें से सबसे ज्यादा समर्थन सुशीला कार्की को मिला है.
कार्की के समर्थन में कम से कम 1000 लिखित हस्ताक्षर की शर्त रखी गई थी. जिसमें से अब तक बताया जा रहा है कि 2500 से भी अधिक समर्थन मिल चुके हैं. बैठक में और भी कई नामों पर चर्चा हुई इसमें से कुलमान घिसिंग, सागर ढकाल और हर्का सम्पांग का भी नाम आया था. सबसे दिलचस्प बात रहा कि यूट्यूबर Random Nepali को भी वोट मिले, लेकिन उन्होने कहा कि बाकी सब इनकार कर देंगे फिर वो भुमिका लेंगे.
कौन हैं सुशीला कार्की?
सुशीला कार्की नेपाल की पहली मुख्य न्यायधीश है. 2016 में इन्होने पद संभाला था. कार्की ने अपने करियर की शुरुआत एक शिक्षक के रुप में की थी. फिर बाद में सुप्रीम कोर्ट की जज बनी. 2016 में कार्की पहले कार्यवाहक जज बनी फिर स्थायी मुख्य न्यायधीश के रुप में पद संभाला. बता दें कि कार्की ने बीएचयू, वाराणसी से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
ये भी पढ़ेंः- कौन सी जेनेरेशन कहलाती है जेन जेड, आइए जानते हैं..