न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: लगातार बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम के कारण ओजोन लेयर पर असर पड़ रहा है, जिससे सूरज की हानिकारक यूवी किरणें सीधे त्वचा को नुकसान पहुंचा रही हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, बिना सुरक्षा के धूप में निकलना टैनिंग, सनबर्न और समय से पहले झुर्रियों जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता हैं. ऐसे में सनस्क्रीन अब सिर्फ विकल्प नहीं बल्कि जरुरत बन चुका हैं.
बाजार में उपलब्ध सनस्क्रीन भले ही प्रभावी हो लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स कई लोगों की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. साथ ही अच्छे ब्रांडस के प्रोडक्ट्स काफी महंगे भी होते हैं. यही वजह है कि लोग अब नेचुरल और घरेलू विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं.
रसोई से तैयार करें 5 नेचुरल सनस्क्रीन
एलोवेरा और नारियल तेल
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और नारियल तेल में हल्का प्राकृतिक SPF पाया जाता हैं. दोनों को मिलाकर तैयार किया गया मिश्रण स्किन को हाइड्रेट रखते हुए धूप से बचाव करता हैं. इसे बनाने के लिए आधा कप नारियल तेल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल और थोड़ा सा अखरोट का तेल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. ये न केवल स्किन को धूप से बचाता है, बल्कि उसे हाइड्रेटेड और सॉफ्ट भी बनाए रखता हैं.
तिल का तेल और गुलाब जल
तिल का तेल सूरज की किरणों को अवशोषित करने की क्षमता रखता हैं. इसे गुलाब जल के साथ मिलाकर स्प्रे के रूप में इस्तेमाल करने से त्वचा पर चिपचिपाहट नहीं होती और हल्का प्रोटेक्शन मिलता हैं. इसे बनाने के लिए तिल के तेल और गुलाब जल बराबर मात्रा में मिलाएं और इसे अच्छी तरह हिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें. ये लिक्विड फॉर्म में होता है और बहुत ही हल्का होता हैं.
शिया बटर और जिंक ऑक्साइड
अगर आप बाजार जैसा गाढ़ा सनस्क्रीन चाहते है तो शिया बटर और जिंक ऑक्साइड का मिश्रण अच्छा विकल्प हैं. यह त्वचा पर एक सुरक्षा परत बनाता है, जो यूवी किरणों से बचाने में मदद करता हैं. इसे बनाने के लिए शिया बटर को हल्का गर्म करें और उसमें नॉन-नैनो जिंक ऑक्साइड पाउडर को अच्छे से मिलाएं. ये सनस्क्रीन बनाते वक्त आपको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत होगी. जिंक ऑक्साइड मिलाते समय ध्यान रखें कि इसका पाउडर सांस के जरिए शरीर में न जाए. ये मिश्रण यूवी किरणों के खिलाफ एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता हैं.
ग्रीन टी और विटामिन E
ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. इसमें विटामिन E मिलाकर तैयार किया गया स्प्रे खासतौर पर ऑयली स्किन वालों के लिए फायदेमंद हैं. ग्रीन टी से सनस्क्रीन बानने के लिए आधा कप पानी में ग्रीन टी उबालें, ठंडा होने दें और इसमें थोड़ा सा विटामिन ई ऑयल मिलाएं. ये खासतौर पर ऑयली स्किन वालों के लिए अच्छा हैं. हल्का होने की वजह से इसे स्प्रे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता हैं.
बादाम तेल और बीजवैक्स
बादाम तेल और बीजवैक्स से बना मिश्रण त्वचा पर लंबे समय तक टिकता हैं. यह पसीने और पानी के बावजूद असर बनाए रखता है, जिससे लंबे समय तक सुरक्षा मिलती हैं. इसे बनाने के लिए बादाम के तेल में थोड़ा सा बीजवैक्स पिघलाकर मिलाएं और फिर ठंडा होने दें. ये मिश्रण वॉटर-रेसिस्टेंट सनस्क्रीन की तरह काम करता है और लंबे समय तक स्किन पर बना रहता हैं.
डिस्क्लेमर: घरेलू सनस्क्रीन नेचुरल जरूर होते है लेकिन इनके SPF स्तर का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल होता हैं. ऐसे में तेज धूप में लंबे समय तक बाहर रहने पर सावधानी बरतें और इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
यह भी पढ़े: डोसा खाना बना मौत का कारण! अहमदाबाद में दो बेटियों की गई जान.. माता-पिता की हालात गंभीर