NEPAL GEN-Z: कल जहां मचाया उत्पात वहीं आज मलबा साफ कर रहे नेपाल के युवा..

NEPAL GEN-Z: कल जहां मचाया उत्पात वहीं आज मलबा साफ कर रहे नेपाल के युवा..

नेपाल के युवा सुर्फ गुस्से में ही नहीं बल्कि नई शुरूआत करने की भी ताकत रखती है

nepal gen-z कल जहां मचाया उत्पात वहीं आज मलबा साफ कर रहे नेपाल के युवा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
नेपाल में जेन-जी के प्रदर्शन के बाद अभी भी स्थित तनावपुर्ण बनी हुई है, यहां के दमकल जगह जगह पर लगी आग बुझाने में लगे हैं. इसी बीच विरोध प्रदर्शन में शामिल युवा मलबा हटा कर शहर को फिर से संवारने में लगे हुए हैं.  प्रदर्शनकारियों ने आग लगाकर सरकारी व गैरसरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया है. इस बीच हिल्टन होटल आग के धुएं से लिपटा हुआ दिख रहा है, दमकल की गाड़ियां आग को बुझाने में लगे हुए हैं. लेकिन भीषण आग को काबू में लाना आसान नहीं है. 
एक ओर जहां होटल के बाहर कांच व पत्थरों के ढेर फैले हुए थे वहीं वहीं बड़ी संख्या में यहां के युवा खुद से साफ सफाई में जुटे हुए हैं. अपने ही हाथों शहर को फिर से संवारने में जुटे हुए है.  लेकिन इसी मलबे के बीच एक नई तस्वीर भी सामने आई है. होटल के बाहर जहां कांच और पत्थरों के ढेर फैले हुए थे, वहीं बड़ी संख्या में युवा खुद सफाई अभियान में जुट गए हैं. कल यही युवा सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और आज अपने ही हाथों से शहर को फिर से संवारने की कोशिश कर रहे हैं.
युवाओं का कहना है कि आंदोलन सिर्फ तोड़फोड़ के लिए नहीं बल्कि शिक्षा व बेहतर भविष्य की मांग को लेकर था. एक प्रदर्शनकारी का कहना है कि हम अपने सिटी को क्लीन रखना चाहते हैं. उन्होने कहा हमारा मकसद विनाश नहीं बल्कि रीकंस्ट्रक्शन है. उनका कहना है कि वे चाहते हैं सरकार युवाओं पर ध्यान दें. सड़को की सपाई करती महिलाएं व छा6 इस तस्वीर को खास बनाती है, उनका कहना है कि काम किसी के आदेश पर नहीं बल्कि अपनी जिम्मेदारी पर किया जा रहा है, इस दृश्य से आप कह सकते हैं कि नेपाल के युवा सुर्फ गुस्से में ही नहीं बल्कि नई शुरूआत करने की भी ताकत रखती है. 

ये भी पढ़ेंः- अब सुशीला कार्की संभालेगी नेपाल की कमान! Gen-Z के 'फेवरेट' माने जाने वाले बालेन शाह ने नहीं दिखाई कोई दिलचस्पी

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की वर्चुअल बैठक संपन्न, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा 

देश-विदेश

मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की वर्चुअल बैठक संपन्न, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा 

रातु रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, कई घायल

झारखंड

रातु रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, कई घायल

रामनवमी पर धार्मिक ध्वज हटाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस बोली- आवेदन मिलते ही होगी कार्रवाई

बिहार

रामनवमी पर धार्मिक ध्वज हटाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस बोली- आवेदन मिलते ही होगी कार्रवाई

सोभ सुलेबट्टा में भव्य शोभायात्रा, झांकियों में जीवंत हुए राम-सीता, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती

बिहार

सोभ सुलेबट्टा में भव्य शोभायात्रा, झांकियों में जीवंत हुए राम-सीता, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती

पटना के  खगौल में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों महिलाएं साफा बांधकर जुलूस में हुईं शामिल

बिहार

पटना के खगौल में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों महिलाएं साफा बांधकर जुलूस में हुईं शामिल

जय श्रीराम” के नारों से गूंजा शहर, निकाली गई भव्य झांकी