न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: इस समय भले ही देश के अधिकांश राज्यों में प्री मानसून बारिश हो रही है, लेकिन लोग मानसून का इन्तजार कर रहे हैं. मौसम विभाग ने पहले जारी किये गये अपने मानसून आगमन के पूर्वानुमान के फेल होने के बाद नया अपडेट दिया है. उसके अनुसार केरल में शीघ्र मानसून की बारिश होने वाली है. वैसे केरल के अधिकांश जिलों में इस समय प्री मानसून बारिश जारी है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून का राज्य में प्रवेश हो गया है, लेकिम मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि मानसून अभी नहीं आया है, जल्द ही राज्य के तट तक पहुंचने वाला है.
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही केरल तट पर दस्तक देगा. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून के आगमन की परिस्थितियां अनुकूल है. केरल में मानसून का आगमन के बाद यह देश के दूसरे हिस्सों की ओर बढ़ने लगेगा. हालांकि मौसम विभाग ने इस बार किसी निश्चित तिथि की घोषणा नहीं की है. इसका कारण यह कि इस समय अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों जगहों पर लो प्रेशर सर्कुलेशन बना हुआ है. अरब सागर बना सर्कुलेशन मानसून को केरल पहुंचाने में सहायत तो है, लेकिन उसके प्रभाव से थोड़ी अनिश्चितता भी बन सकती है. केरल पहुंचने के बाद यह करीब 15 दिनों में झारखंड पहुंचेगा.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में शुभेन्दु अधिकारी के 35 विधायकों ने ली मंत्रिपद की शपथ, क्रिकेट से राजनेता बने डिंडा समेत कई चर्चित नेता शामिल