मेरठ से लापता हुआ दूल्हा हरिद्वार में मिला, सुहागरात पर क्यों भागा? अब सामने आई पूरी कहानी

By : Mansi Kumari
मेरठ से लापता हुआ दूल्हा हरिद्वार में मिला, सुहागरात पर क्यों भागा? अब सामने आई पूरी कहानी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मेरठ में पांच दिन से लापता दूल्हे मोहसिन का आखिरकार पता चल गया हैं. पुलिस ने उसे हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया हैं. उसके अचानक गायब होने से परिवार और नई नवेली दुल्हन सदमे में थे, लेकिन अब उसके लौटने से सभी के चेहरों पर राहत दिख रही हैं.

सुहागरात को अचानक गायब हुआ दूल्हा
जानकारी के अनुसार, मोहसिन की शादी पिछले हफ्ते मुजफ्फरनगर के खतौली इलाके में हुई थी. सुहागरात के दौरान दुल्हन ने कमरे में तेज रोशनी की शिकायत करते हुए छोटा बल्ब लाने को कहा. इसी बहाने मोहसिन कमरे से बाहर निकला और फिर वापस नहीं लौटा. रात भर परिजन और दुल्हन उसका इंतजार करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. हालत यह थी कि अगले ही दिन उसकी दो बहनों की शादी भी उसी के बिना करानी पड़ी. आखिरी बार उसे गंग नहर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया था.

नहर में चली थी खोज, फिर खुद किया फोन
दूल्हे के न मिलने पर पीएसी के गोताखोरों की मदद से नहर में भी तलाशी कराई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली. लगभग पांच दिन बाद सोमवार को अचानक मोहसिन ने घर पर फोन किया और बताया कि वह हरिद्वार में हैं. सूचना मिलते ही परिजन पुलिस के साथ हरिद्वार पहुंचे और उसे सुरक्षित घर ले आए.

बताई यह वजह
पुलिस पूछताछ में मोहसिन ने बताया कि पत्नी के सामने वह नर्वस हो गया था और मानसिक तनाव के कारण घर से निकल गया. उसने साफ कहा कि इसके पीछे कोई और कारण नहीं था. फिलहाल, दूल्हे की सुरक्षित वापसी से परिवार और दुल्हन दोनों खुश है और पूरे मामले का अंत राहत के साथ हुआ हैं.

यह भी पढ़े: शादी के महीनों बाद ससुराल का डर, बेटी को घर में नहीं रखा, अब मिली मौत
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य