माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

माता वैष्णो देवी यात्रा 3 दिन के लिए स्थगित, खराब मौसम के चलते 5-7 अक्टूबर तक रहेगी बंद

By : Shreya Suman
माता वैष्णो देवी यात्रा 3 दिन के लिए स्थगित, खराब मौसम के चलते 5-7 अक्टूबर तक रहेगी बंद

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने एक बार फिर वैष्णो देवी यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. श्राइन बोर्ड ने खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा को तीन दिनों के लिए स्थगित करने की जानकारी दी है. यह यात्रा 5 से 7 अक्टूबर 2025 तक बंद रहेगी और 8 अक्टूबर को फिर से शुरू होगी. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी खराब मौसम संबंधी सलाह के मद्देनजर वैष्णो देवी यात्रा 5 से 7 अक्टूबर 2025 तक स्थगित रहेगी. भक्तों को आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट रहने की सलाह दी गई है.

26 अगस्त को हुआ था भूस्खलन
गौरतलब है कि इससे पहले जम्मू संभाग में 26 अगस्त को अत्यधिक खराब मौसम के दौरान माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन हुआ था. इस त्रासदी में 35 से अधिक तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे. इस घटना के कारण भी माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी. भूस्खलन के बाद प्रशासन ने कटरा के होटल और धर्मशालाओं को खाली करने का आदेश भी जारी किया था.

श्राइन बोर्ड की हुई थी आलोचना
भूस्खलन त्रासदी के बाद माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आलोचना हुई थी. जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भी यात्रा के मामलों का प्रबंधन करने वाले एसएमवीडीएसबी के अधिकारियों को दोषी ठहराया था. इस घटना के तीन दिन बाद, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन की घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन का आदेश दिया था. 

यह भी पढ़े: शरद पूर्णिमा 2025: 6 अक्टूबर को मनाई जाएगी कोजागरी पूर्णिमा, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये विशेष उपाय

संबंधित सामग्री

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

मवेशी के साथ मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, सभी आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से महिला के साथ की मारपीट की

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा