लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीबरथ ट्रेन में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री 

लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीबरथ ट्रेन में लगी आग

By : Shreya Suman
लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीबरथ ट्रेन में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
पंजाब के सरहिंद स्टेशन के पास लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन (संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा) की एक बोगी में भीषण आग लग गई. यह हादसा सुबह करीब 7:30 बजे बोगी नंबर 19 में हुआ, जिसमें कई यात्री सवार थे.
जानकारी के अनुसार, ट्रेन ने सुबह 7 बजे सरहिंद स्टेशन पार किया था. इसी दौरान एक यात्री को ट्रेन की एसी बोगी नंबर 19 से धुआं उठता दिखा. उसने तुरंत शोर मचाते हुए चेन खींच दी. धुएं के साथ आग की लपटें उठने लगीं तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई और जान बचाने के लिए लोग बाहर कूदने लगे. इस दौरान कई यात्री चोटिल हो गए.

दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया 
सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्रियों को दूसरे डिब्बों में भेज दिया. एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है.

रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और आग जल्दी बुझा दी गई
रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घटना का पता चलते ही रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और आग जल्दी बुझा दी गई. कोई हताहत नहीं हुआ. अफरातफरी में ट्रेन से उतरने के दौरान कई यात्रियों को चोट लगी थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है. शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है. फिर भी रेलवे इंजीनियर्स की टीम आग लगने के कारण की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़े: ट्रेन में जगह न मिलने का गुस्सा, दो भाइयों ने 'बम की अफवाह' फैलाकर रोकी ट्रेन, मचा बवाल

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित