Stock Market: PM मोदी की अपील से दहला बाजार! खुलते ही धराशायी हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Stock Market: PM मोदी की अपील से दहला बाजार! खुलते ही धराशायी हुए सेंसेक्स-निफ्टी

stock market pm मोदी की अपील से दहला बाजार खुलते ही धराशायी हुए सेंसेक्स-निफ्टी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी बाजार खुलते ही बड़ी गिरावट के साथ धराशायी हो गए. वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद निवेशकों में डर का माहौल बन गया, जिसका सीधा असर बाजार पर दिखाई दिया.

कारोबार शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,328 अंक के मुकाबले करीब 944 अंक टूटकर 76,638 के स्तर पर खुला. शुरूआती कुछ मिनटों में ही बिकवाली इतनी तेज हो गई कि सेंसेक्स 76,363 तक लुढ़क गया. वहीं एनएसई निफ्टी भी 24,176 के पिछले बंद के मुकाबले 23,970 पर खुला और कुछ ही देर में 275 अंक गिरकर 23,895 के स्तर तक पहुंच गया.

क्यों डरा हुआ है बाजार?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बाजार में इस बड़ी गिरावट के पीछे कई बड़े कारण हैं. सबसे प्रमुख वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह बयान माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पड़ोसी क्षेत्र में चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और ऐसे समय में देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखने की जरुरत हैं.

प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद निवेशकों के बीच यह आशंका बढ़ गई कि आने वाले दिनों में वैश्विक हालात और अधिक बिगड़ सकते हैं. इसका असर बाजार की निवेश धारणा पर साफ दिखाई दिया.

अमेरिका-ईरान तनाव ने बढ़ाई चिंता
दूसरी ओर अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता पर फिर से गतिरोध की खबरों ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चिंता बढ़ा दी हैं. मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया. ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत एक झटके में 3 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई, जिससे महंगाई बढ़ने और ईंधन लागत महंगी होने का डर पैदा हो गया. विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर सीधे भारतीय अर्थव्यवस्था और कंपनियों के मुनाफे पर पड़ सकता हैं. यही कारण है कि निवेशकों ने बाजार खुलते ही बड़े पैमाने पर बिकवाली शुरू कर दी.

बाजार में हर तरफ लाल निशान
सोमवार को बाजार में लगभग सभी सेक्टर दबाव में नजर आए. आईटी, बैंकिंग, मेटल, फार्मा और ऑटो सेक्टर के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक और आईटीसी जैसे दिग्गज शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे. सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों में टाइटन करीब 6.5 फीसदी, इंडिगो 4 फीसदी, एसबीआई 3.5 फीसदी, भारती एयरटेल 2.6 फीसदी और इटरनल करीब 3.3 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए. वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव बना रहा. अशोक लेलैंड, गोदरेज प्रॉपर्टीज, मुथूट फाइनेंस, सुजलॉन और पेटीएम जैसे शेयरों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

नोट: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन हैं. किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़े: हिमाचल प्रदेश के चम्बा में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरा ट्रैवलर 150 फीट गहरी खाई में गिरा, 6 की दर्दनाक मौत, 4 घायल
 

संबंधित सामग्री

तमिलनाडु अमोनिया गैस रिसाव: धनबाद के 12 श्रमिक सुरक्षित रवाना, प्रीति देवी का पार्थिव शरीर रांची भेजा गया

झारखंड

तमिलनाडु अमोनिया गैस रिसाव: धनबाद के 12 श्रमिक सुरक्षित रवाना, प्रीति देवी का पार्थिव शरीर रांची भेजा गया

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित धनबाद के 12 श्रमिकों को रेस्क्यू कर विशेष रेल बोगी के माध्यम से सुरक्षित धनबाद के लिए रवाना किया गया है.

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने मेला परिसर का किया निरीक्षण

झारखंड

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने मेला परिसर का किया निरीक्षण

ऐतिहासिक जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर मेला परिसर का निरीक्षण किया गया.

राजगंज में

झारखंड

राजगंज में 'अंतरा' पुस्तक का भव्य लोकार्पण, कवियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राजगंज बालिका मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को 'अंतरा' पुस्तक के लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया. साहित्यिक वातावरण के बीच पुस्तक का विमोचन हुआ और देश के प्रतिष्ठित कवियों एवं साहित्यकारों की

हूल क्रांति ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी, सिदो–कान्हू का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर

झारखंड

हूल क्रांति ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी, सिदो–कान्हू का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर

भारतीय जनता पार्टी, रांची महानगर जिला द्वारा हूल क्रांति दिवस के अवसर पर हात्मा स्थित सिदो–कान्हू पार्क में हूल क्रांति के महानायक अमर शहीद सिदो–कान्हू, को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

भड़गांव खलवीटोली में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, खेत में मिला शव

झारखंड

भड़गांव खलवीटोली में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, खेत में मिला शव

भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव खलवीटोली गांव में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई,जब गांव से कुछ दूरी पर स्थित हाई टेंशन बिजली टॉवर के समीप खेत में एक युवक का शव बरामद हुआ.