1 मार्च से बदलेंगे कई बड़े नियम! ट्रेन टिकट, LPG, UPI और सिम से जुड़े नए बदलाव.. आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

By : Mansi Kumari
1 मार्च से बदलेंगे कई बड़े नियम! ट्रेन टिकट, LPG, UPI और सिम से जुड़े नए बदलाव.. आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हर महीने की शुरुआत के साथ कई आर्थिक और प्रशासनिक नियमों में बदलाव होते है, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खर्च पर पड़ता हैं. मार्च 2026 की शुरुआत भी कई अहम बदलावों के साथ होने जा रही हैं. एलपीजी गैस की कीमत, रेलवे टिकट बुकिंग, डिजिटल पेमेंट, सिम नियम और बैंकिंग सिस्टम से जुड़े नए नियम 1 मार्च से लागू हो सकते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं क्या बदलने वाला हैं. 

LPG गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव की संभावना
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. पिछले कुछ महीनों से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में उतार-चढ़ाव जारी हैं. फरवरी में कमर्शियल सिलेंडर करीब 49 रूपए महंगा हुआ था. ऐसे में 1 मार्च को भी कीमतों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है, जिसका असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर पड़ सकता हैं. 

रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव
भारतीय रेलवे 1 मार्च 2026 से टिकट बुकिंग सिस्टम में बदलाव करने जा रहा हैं. जानकारी के अनुसार, पुराना UTS ऐप बंद किया जा सकता है और उसकी जगह नया RailOne ऐप पूरी तरह लागू होगा. इस नए ऐप के जरिए यात्री जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल ट्रेन यात्रा से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ एक ही प्लेटफॉर्म पर ले सकेंगे. इससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया को आसान और डिजिटल बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं. 

सिम बाइंडिंग नियम से डिजिटल सुरक्षा होगी मजबूत
डिजिटल फ्रॉड पर रोक लगाने के लिए सरकार नया सिम बाइंडिंग नियम लागू करने की तैयारी में हैं. 1 मार्च से WhatsApp, Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप्स सीधे मोबाइल सिम से लिंक रहेंगे. इसका मतलब यह है कि यदि फोन से सिम कार्ड निकाल दिया जाता है, तो ये ऐप्स तुरंत काम करना बंद कर देंगे. बिना सिम के केवल वाई-फाई के जरिए ऐप्स का उपयोग संभव नहीं होगा. यह कदम साइबर धोखाधड़ी को कम करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा हैं. 

UPI पेमेंट में बढ़ेगी सुरक्षा
डिजिटल भुगतान को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए UPI सिस्टम में भी बदलाव प्रस्तावित हैं. अब बड़ी रकम के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए केवल UPI PIN पर्याप्त नहीं होगा. बैंकों द्वारा हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त सुरक्षा जैसे बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन लागू किया जा सकता हैं. इससे ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में कमी आने की उम्मीद हैं. 

बैंक खातों में मिनिमम बैलेंस नियम बदलेगा
सरकारी बैंकों में मिनिमम बैलेंस को लेकर भी नया नियम लागू होने जा रहा हैं. पहले किसी एक दिन बैलेंस कम होने पर जुर्माना लग जाता था, लेकिन अब एवरेज मंथली बैलेंस के आधार पर पेनल्टी तय की जाएगी. इससे ग्राहकों को राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि अस्थायी रूप से बैलेंस कम होने पर तुरंत चार्ज नहीं लगेगा.

CNG, PNG और ATF की कीमतों में भी हो सकता है बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF), CNG और PNG की कीमतों की समीक्षा करती हैं. 1 मार्च से इन ईंधनों के दामों में भी बदलाव संभव हैं. इसका असर हवाई यात्रा किराए, वाहन ईंधन खर्च और घरेलू पाइप गैस उपयोगकर्ताओं पर पड़ सकता हैं. 

यह भी पढ़े: रांची नगर निगम के वार्ड चुनाव के परिणाम एक नजर में, देखें किसकी जीत रही सबसे बड़ी, कौन करीब से जीता

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य