जिसके लिए बीवी छोड़ी, उसी ने चला लिया कहीं और चक्कर.. बौखलाए प्रेमी ने किया चाकू से हमला

जिसके लिए बीवी छोड़ी, उसी ने चला लिया कहीं और चक्कर.. बौखलाए प्रेमी ने किया चाकू से हमला

जिसके लिए बीवी छोड़ी उसी ने चला लिया कहीं और चक्कर बौखलाए प्रेमी ने किया चाकू से हमला

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
महाराष्ट्र की आईटी नगरी पुणे के हिंजेवड़ी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. एक शादीशुदा शख्स ने अपनी 18 वर्षीय प्रेमिका पर चॉपर से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी पत्नी को इसी प्रेम संबंध के चलते छोड़ा था, लेकिन प्रेमिका के किसी और से संबंध की बात सामने आने पर वह गुस्से में आगबबूला हो गया.

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, आरोपी योगेश भालेराव (शादीशुदा) और 18 वर्षीय युवती के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध थे. योगेश की पत्नी को जब इस रिश्ते का पता चला तो वह उसे छोड़कर चली गई. योगेश अपनी प्रेमिका पर शादी का दबाव बना रहा था, तभी उसे पता चला कि युवती का किसी अन्य युवक से भी प्रेम संबंध हैं. इससे नाराज होकर योगेश ने शनिवार शाम करीब 4:15 बजे हिंजेवड़ी की साखरे वस्ती में अपने दो दोस्तों प्रेम लक्ष्मण वाघमारे और एक नाबालिग लड़के के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. योगेश ने प्रेमिका पर चॉपर (चाकू) से कई वार किए.

युवती की हालत गंभीर, 3 आरोपी हिरासत में
चाकू के वार से युवती के हाथ, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं. उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही हैं. हिंजेवड़ी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी योगेश भालेराव सहित तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया हैं. सहायक पुलिस आयुक्त कुर्हाड़े और पुलिस निरीक्षक बालाजी पांढरे इस मामले की जांच कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: फलोदी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा! मेला देखकर लौट रहे परिवार की टेंपो ट्रेवलर ट्रक से टकराई, 18 से अधिक की मौत

संबंधित सामग्री

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

झारखंड

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

30 से 180 दिन तक बिना वैध आपत्ति लंबित मिले आवेदन, पांच अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख का जुर्माना

रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार अंचलाधिकारी प्रभात कुमार निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार

रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार अंचलाधिकारी प्रभात कुमार निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) प्रभात कुमार को रिश्वतखोरी के मामले में निलंबित कर दिया गया है।

लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

झारखंड

लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

लोहरदगा जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ NIA की रेड पड़ी. रांची स्थित RSS कार्यालय में हुई बमबारी से जुड़ा मामला बताया जा रहा है.