एक ऐसा मॉल, जिसे रशियन मॉडल भी देखकर रह गई दंग.. जानें कहां है ये जगह?

By : Mansi Kumari
एक ऐसा मॉल, जिसे रशियन मॉडल भी देखकर रह गई दंग.. जानें कहां है ये जगह?

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
गुरुग्राम का नाम सुनते ही दिमाग में चमकती गगनचुंबी इमारतें, जगमगाती साइबर सिटी और आलीशान मॉल्स की तस्वीर उभर आती हैं. लेकिन क्या आप जानते है कि इस हाई-टेक शहर के बीचों-बीच एक ऐसा छिपा हुआ नगीना भी है, जिसने एक रशियन मॉडल और ब्लॉगर को भी अपनी खूबसूरती से हैरान कर दिया? जी हां, हम बात कर रहे हैं गुरुग्राम के सेक्टर-70 में स्थित एलन एपिक मॉल की, जो सिर्फ एक शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो आपको शहर की भागदौड़ से दूर एक शांत और शानदार दुनिया में ले जाता हैं.

ब्लॉगर ने क्या देखा यहां?
गुरुग्राम के सेक्टर-70 में बना एलन एपिक मॉल इन दिनों चर्चा में हैं. जहां पहुंची एक रशियन मॉडल और ब्लॉगर इसकी चमचमाती रोशनी और खूबसूरत माहौल को देखकर हैरान रह गई. उन्होंने इस मॉल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए और यहां की डिशेज का भी आनंद लिया.

एलन एपिक डिटेल्स
एलन एपिक मॉल को एलन लिमिटेड ने विकसित किया है और यह साउदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर स्थित हैं. यह जगह गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड और एनएच-8 के नजदीक है, इसलिए यहां पहुंचना बेहद आसान हैं. मॉल में डबल-हाइट रोड-फेसिंग शॉप्स, फ्लोटिंग रेस्तरां, बड़ा वॉटर फाउंटेन और पांच स्क्रीन वाला आधुनिक मल्टीप्लेक्स मौजूद हैं.

क्या है एलन एपिक मॉल में
यहां शॉपिंग के लिए कई प्रीमियम ब्रांड्स के स्टोर्स उपलब्ध हैं. खाने-पीने के लिए कैफे और फ्लोटिंग रेस्तरां लोगों को खासा आकर्षित करते हैं. फिल्म प्रेमियों के लिए मल्टीप्लेक्स एक बेहतरीन विकल्प हैं. इसके अलावा खूबसूरत ओपन एरिया और वॉटर बॉडी के पास घूमना-फिरना और परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताना भी यहां का अलग अनुभव देता हैं. यह मॉल गुरुग्राम में शॉपिंग और एंटरटेनमेंट का नया हॉटस्पॉट बनकर उभर रहा है, जहां लोग सिर्फ खरीदारी ही नहीं बल्कि लाइट्स और माहौल का भी आनंद लेने पहुंच रहे हैं.

यह भी पढ़े: शादी करो वरना कूद जाउंगी.. लोहरदगा में छाया प्यार का खुमार, 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी गई प्रेमिका
 
संबंधित सामग्री

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध