अटलांटिक में अमेरिका का बड़ा ऑपरेशन, तीसरे दिन फिर जब्त हुआ ऑयल टैंकर

By : Mansi Kumari
अटलांटिक में अमेरिका का बड़ा ऑपरेशन, तीसरे दिन फिर जब्त हुआ ऑयल टैंकर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अमेरिकी सेना ने कैरिबियन सागर में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ओलिना’ नाम के तेल टैंकर को जब्त कर लिया हैं. यह कार्रवाई लगातार तीसरे दिन की गई हैं. अमेरिकी मरीन और नेवी के जवानों ने पूर्व-सुबह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में इस टैंकर को रोका और कब्जे में लिया. इस ऑपरेशन के साथ ही अमेरिका अब तक कुल पांच ऑयल टैंकर जब्त कर चुका हैं. यह सभी कार्रवाई वेनेज़ुएला के प्रतिबंधित तेल के कथित अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के अभियान का हिस्सा बताई जा रही हैं.

साउदर्न कमांड का सख्त संदेश
अमेरिकी दक्षिणी कमान (US Southern Command) ने जब्ती की पुष्टि करते हुए कहा कि समुद्र में अपराधियों के लिए अब कोई सुरक्षित जगह नहीं हैं. कमांड ने साफ किया कि यह दबाव अभियान वेनेज़ुएला के तेल वितरण नेटवर्क को नियंत्रित करने के लिए चलाया जा रहा हैं.

‘घोस्ट फ्लीट’ पर सीधा वार
अमेरिका की गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह टैंकर तथाकथित “घोस्ट फ्लीट” का हिस्सा था, जिस पर प्रतिबंधित तेल ढोने का शक था. उन्होंने कहा कि अमेरिकी कोस्ट गार्ड ऐसे टैंकरों को रोकता रहेगा और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत कार्रवाई जारी रहेगी. इससे पहले अमेरिका ने उत्तरी अटलांटिक और कैरिबियन क्षेत्र में रूस के झंडे वाले दो टैंकर जब्त किए थे. इनमें ‘मैरिनेरा’ भी शामिल है, जिसे लेकर मॉस्को और वॉशिंगटन के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ गया हैं. रूस ने इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया हैं.

भारतीय नाविक भी चालक दल में
‘मैरिनेरा’ के चालक दल में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल बताए गए हैं. रूस ने उनकी सुरक्षित रिहाई की मांग की हैं. इसके अलावा ‘एम/टी सोफिया’ नामक एक और टैंकर को भी संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में पकड़ा गया है, जिसका पुराना नाम ‘बेला वन’ था. इस जहाज पर 28 क्रू मेंबर थे, जिनमें यूक्रेन, जॉर्जिया, भारत और रूस के नागरिक शामिल हैं. लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि अमेरिका समुद्री मार्गों के जरिए होने वाले प्रतिबंधित तेल व्यापार पर पूरी ताकत से लग गया हैं. आने वाले दिनों में इस अभियान के और तेज होने के संकेत भी दिए जा रहे हैं.

यह भी पढ़े: जयपुर में तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू ऑडी ने 16 लोगों को कुचला, एक की मौत

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य