बोलिविया में बड़ा विमान हादसा: पैसों से भरा सैन्य कार्गो प्लेन क्रैश, 15 लोगों की मौत 

By : Mansi Kumari
बोलिविया में बड़ा विमान हादसा: पैसों से भरा सैन्य कार्गो प्लेन क्रैश, 15 लोगों की मौत 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक विमान हादसा सामने आया. राजधानी ला पाज के पास स्थित एल अल्टो शहर में बोलिविया एयर फोर्स का एक कार्गो विमान क्रैश हो गया. हादसा एयरपोर्ट के नजदीक हाईवे पर हुआ, जहां विमान गिरते ही भीषण तबाही का मंजर बन गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान अचानक नियंत्रण खो बैठा और एयरपोर्ट के पास मौजूद हाईवे पर जा गिरा. उस समय सड़क पर कई वाहन खड़े थे, जो विमान की चपेट में आ गए. हादसे के बाद इलाके में आग लग गई और कई गाड़ियां जलकर क्षतिग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि 15 से ज्यादा वाहन इस दुर्घटना में बुरी तरह डैमेज हुए है.

फायर विभाग ने दी मौतों की पुष्टि
एल अल्टो के फायर चीफ पावेल टोवर ने हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतकों में विमान में सवार लोग शामिल हैं या सड़क पर मौजूद वाहन चालक और राहगीर. घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पैसों से भरा था हरक्यूलिस विमान
जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान बोलिविया एयर फोर्स का हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट था, जो सेंट्रल बैंक से नए करेंसी नोट लेकर दूसरे शहरों की ओर जा रहा था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान में मौजूद नोटों के बंडल हवा में उड़कर पूरे इलाके में फैल गए. हादसे के बाद सड़क और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में नकदी बिखरी दिखाई दी.

रेस्क्यू के बीच पैसों की लूट, पुलिस को करनी पड़ी सख्ती
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में देखा गया कि जहां एक तरफ राहत और बचाव कार्य चल रहा था, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग बिखरे नोटों को उठाने के लिए दौड़ पड़े. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को रायट गियर में पहुंचना पड़ा और लोगों को घटनास्थल से हटाने के लिए बल प्रयोग भी किया गया.

फ्लाइट संचालन अस्थायी रूप से बंद
हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट से उड़ान संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया हैं. विमान टेकऑफ कर रहा था या लैंडिंग की तैयारी में था, इसको लेकर अभी जांच जारी हैं. अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी हैं. फिलहाल हादसे की असली वजह सामने नहीं आई हैं. तकनीकी खराबी, मौसम या मानवीय चूक इन सभी पहलुओं पर जांच एजेंसियां काम कर रही हैं. 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: मौसम में आया नया ट्विस्ट, अचानक ठंड फिर गर्मी की वापसी.. IMD ने जारी किया अलर्ट
 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य