न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल माही विज और जय भानुशाली ने अपने तलाक की आधिकारिक पुष्टि कर दी हैं. दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है, जिससे उनकी 14 साल पुरानी शादी का अंत हो गया. लंबे समय से चल रही अलगाव की अटकलों पर अब कपल ने खुद विराम लगा दिया हैं.
माही और जय ने जॉइंट स्टेटमेंट में साफ किया कि यह निर्णय पूरी समझदारी और शांति के साथ लिया गया हैं. दोनों ने कहा कि उनके रिश्ते में किसी तरह की गलती या दोष किसी एक का नहीं हैं. यह अलगाव नकारात्मकता के कारण नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आपसी सम्मान और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया हैं. कपल ने इंस्टा स्टोरी के जरिए बताया कि उन्होंने साथ मिलकर प्यार, समझदारी और इंसानियत की साझा यात्रा तय की हैं. अब अलग रास्तों पर चलने का फैसला भी उसी सम्मान के साथ लिया गया हैं. उन्होंने कहा कि वे आगे भी अच्छे दोस्त बने रहेंगे और जीवन में आने वाली हर स्थिति का सामना परिपक्वता से करेंगे.
माही और जय ने अपने बयान में बच्चों की खुशी और शांति को सबसे ऊपर बताया. उन्होंने कहा कि यह फैसला बच्चों के बेहतर भविष्य और मानसिक सुकून को ध्यान में रखते हुए लिया गया हैं. कपल ने फैंस और मीडिया से उनके फैसले का सम्मान करने और निजी जीवन में दखल न देने की अपील की हैं. उन्होंने कहा कि इस तलाक में कोई खलनायक नहीं है और वे एक-दूसरे के लिए सम्मान और शुभकामनाएं बनाए रखेंगे.

यह भी पढ़े: असम में डोली धरती, मोरीगांव में 5.1 की तीव्रता से आया भूकंप