न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती है. इसी बीच आज शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन मां से मिलने अस्पताल पहुंचे. इस दौरान सीएम अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों से रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी लेते दिखे.
इधर पूरे अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है.
बताते चलें कल शुक्रवार को अचानक तबीयत ख़राब होने के बाद रूपी सोरेन को लेक व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जानकारी के अनुसार रूपी सोरेन को साँस संबंधी समस्या हुई थी. हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.