सलाखों के पीछे शुरू हुआ प्यार, पैरोल पर हुई शादी! उम्रकैद के दो कैदियों की चौंकाने वाली कहानी

सलाखों के पीछे शुरू हुआ प्यार, पैरोल पर हुई शादी! उम्रकैद के दो कैदियों की चौंकाने वाली कहानी

सलाखों के पीछे शुरू हुआ प्यार पैरोल पर हुई शादी उम्रकैद के दो कैदियों की चौंकाने वाली कहानी

न्यूज़11 भरत
रांची/डेस्क:
राजस्थान के अलवर में बसंत पंचमी के दिन एक ऐसी शादी हुई, जिसने पूरे देश का ध्यान खींच लिया. यह विवाह किसी आम युवक-युवती का नहीं, बल्कि दो ऐसे लोगों का है, जो अलग-अलग जघन्य हत्याकांडों में दोषी ठहराए जा चुके है और आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. जयपुर की ओपन जेल में बंद प्रिया सेठ और अलवर के बड़ौदामेव निवासी हनुमान चौधरी ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर विवाह किया और अपनी कहानी को एक नया मोड़ दे दिया.

जेल से शुरू हुआ रिश्ता 
प्रिया सेठ और हनुमान चौधरी की मुलाकात जयपुर की ओपन जेल में हुई थी. शुरुआत में यह मुलाकात सामान्य बातचीत तक सीमित थी, लेकिन धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आते चले गए. जेल की सीमाओं के भीतर करीब छह महीने तक चला यह संवाद आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव में बदल गया. दोनों ने अपने बीते जीवन, टूटे रिश्तों और अकेलेपन का दर्द साझा किया और साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया.

अदालत से पैरोल, परिवार की रजामंदी से विवाह
शादी के लिए दोनों ने अदालत का रुख किया और 15 दिन की पैरोल की मांग की. राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला पैरोल एडवाइजरी कमेटी ने उनकी अर्जी को मंजूरी दे दी. इसके बाद परिवार की सहमति से अलवर के निर्वाणा पैलेस होटल में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई गई. इस आयोजन को बेहद सीमित रखा गया, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग शामिल हुए.

दो चर्चित हत्याकांड फिर सुर्खियों में
इस शादी के साथ ही राजस्थान के दो बड़े और चर्चित हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में आ गए. प्रिया सेठ जयपुर के दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी रही है, जबकि हनुमान चौधरी अलवर के संतोष हत्याकांड में दोषी ठहराया जा चुका हैं. दोनों मामलों ने अपने समय में देशभर में सनसनी फैला दी थी.

दुष्यंत शर्मा हत्याकांड 
प्रिया सेठ पर आरोप है कि उसने डेटिंग ऐप के जरिए दिल्ली के युवक दुष्यंत शर्मा को प्रेमजाल में फंसाया. जांच में सामने आया कि प्रिया ने अपने प्रेमी दीक्षांत कामरा और उसके साथी लक्ष्य वालिया के साथ मिलकर दुष्यंत का अपहरण किया, फिरौती ली और 2 मई 2018 को उसकी हत्या कर दी. शव को सूटकेस में भरकर आमेर की पहाड़ियों में फेंक दिया गया था. कोर्ट ने 24 नवंबर 2023 को प्रिया सहित तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई.

सोशल मीडिया से ठगी के आरोप भी लगे
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ था कि प्रिया सोशल मीडिया के जरिए अमीर लोगों को अपने जाल में फंसाती थी. महंगे कपड़े, परफ्यूम और हवाई यात्राओं का शौक रखने वाली प्रिया का मासिक खर्च डेढ़ लाख रुपये तक बताया गया. वर्ष 2012-13 से ही उसके अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने की बातें सामने आई थी.

हनुमान चौधरी और संतोष हत्याकांड की खौफनाक कहानी
हनुमान चौधरी का नाम भी एक बेहद निर्मम हत्याकांड से जुड़ा हैं. अक्टूबर 2017 में अलवर के शिवाजी पार्क इलाके में संतोष के कहने पर हनुमान और उसके साथियों ने संतोष के पति बनवारी और उसके चार मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस जांच के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई.
दोनों आरोपी जयपुर की ओपन जेल में सजा काट रहे थे. यहीं से उनकी नजदीकियां बढ़ीं और कानूनी दायरे में रहते हुए शादी का फैसला लिया गया. पैरोल मिलने के बाद उन्होंने विवाह कर अपने रिश्ते को सामाजिक मान्यता दिलाने की कोशिश की.

शादी को पूरी तरह गुप्त रखा गया. पहले जयपुर में विवाह की बात कही गई, लेकिन असल में आयोजन अलवर के होटल में हुआ. मेहमानों को फोटो लेने या मीडिया से बातचीत की अनुमति नहीं दी गई. शादी के बाद दुल्हन के ससुराल न जाने की खबर ने भी इस पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया.

कानून और समाज में बहस का विषय बनी शादी
दो उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों की शादी ने कानून, जेल व्यवस्था और पैरोल प्रक्रिया को लेकर नई बहस छेड़ दी हैं. क्या दोषियों को इस तरह का निजी जीवन जीने का अधिकार मिलना चाहिए इस पर समाज में अलग-अलग राय सामने आ रही हैं. बसंत पंचमी के दिन हुई यह अनोखी शादी अब राजस्थान से निकलकर पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Aaj Ka Mausam: सर्द हवाओं पर लगा ब्रेक, तापमान में बढ़ोतरी से मिली राहत.. 4 जिलों में अब भी ठंड का अलर्ट
 

संबंधित सामग्री

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

झारखंड

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

झारखंड

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

झारखंड

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

मां बनने के लिए Sperm Donor की तलाश कर रही Rakhi Sawant, कहा- सलमान खान...

देश-विदेश

मां बनने के लिए Sperm Donor की तलाश कर रही Rakhi Sawant, कहा- सलमान खान...

इंडिया लौटते ही फिर छाईं राखी सावंत, बिग बॉस मराठी 6 में वाइल्ड कार्ड एंट्री

झारखंड

'वन राखी मूवमेंट' की स्वर्ण जयंती: छतरपुर में 'पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर' का  12 फरवरी को होगा उद्घाटन और अंतरराष्ट्रीय