लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू यादव को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप

By : Mansi Kumari
लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू यादव को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को ‘लैंड फॉर जॉब स्कैम’ मामले में बड़ा झटका लगा हैं. दिल्ली की एक अदालत ने आज शुक्रवार को लालू यादव, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए है.

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जांच और चार्जशीट में ऐसे ठोस सबूत मिले है, जिनसे यह संकेत मिलता है कि सरकारी नौकरियों के बदले जमीन लेने का काम एक सुनियोजित तरीके से किया गया. अदालत के मुताबिक, यह पूरा मामला एक “आपराधिक उद्यम” की तरह संचालित हुआ.

अदालत ने कहा कि चार्जशीट के अनुसार, लालू यादव के करीबी सहयोगियों ने नौकरी के बदले जमीन हासिल करने में सह-साजिशकर्ता की भूमिका निभाई. इस पूरे मामले में पद और प्रभाव के दुरुपयोग के स्पष्ट संकेत मिलते हैं. कोर्ट ने लालू परिवार की ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका को खारिज कर दिया. अदालत ने साफ कहा कि इस स्तर पर आरोपियों को बरी करना उचित नहीं होगा, क्योंकि सबूत गहरी और संगठित साजिश की ओर इशारा करते है. इस मामले में कुल 41 आरोपियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2) और 13(1)(d) के तहत आरोप तय किए जाएंगे. वहीं, कोर्ट ने 52 आरोपियों को आरोप मुक्त किया हैं. कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय किए हैं. 

यह भी पढ़े: झारखंड हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक दिलाई शपथ
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य