कुल्लू हादसा: भूस्खलन से घर पर गिरा मलबा, एक ही परिवार के 5 की मौत, 3 घायल

कुल्लू भूस्खलन हादसा

कुल्लू हादसा: भूस्खलन से घर पर गिरा मलबा, एक ही परिवार के 5 की मौत, 3 घायल

कुल्लू हादसा भूस्खलन से घर पर गिरा मलबा एक ही परिवार के 5 की मौत 3 घायल

कुल्लू भूस्खलन |

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हिमांचल प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं. आए दिन बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो रही हैं. इसकी वजह से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी हैं और लोग लापता हैं. एक बार फिर से अब हिमाचल के कुल्लू में भूस्खलन की घटना हुई. कुल्लू के निरमंड क्षेत्र के शमानी गांव में अचानक देर रात लगभग दो बजे भूस्खलन की बड़ी घटना हुई. 

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत 
इस हादसे की चपेट में लगभग 8 आ चुके हैं. भूस्खलन से घर मलबे के नीचे दब गया हैं. यह हादसा देर रात को घटी, जिस कारण एक घर में सो रहे परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए. इस घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई हैं और तीन लोग घायल बताए जा रहे है, जिन्हें इलाज के लिए निरमंड अस्पताल में भारती कराया गया हैं. घर के मालिक शिवराम की पत्नी, बीटा-बहु और 2 बच्चों की मौत हो गई, जबकि शिवराम, उनके भाई और भाभी को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया हैं. 

एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई 
घायलों में शिवराम, धर्म दास और कला देवी शामिल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा हैं. घाटू पंचायत के प्रधान भोगाराम ने जानकारी दी कि रात में भूस्खलन की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और प्रशासन को जानकारी दी, वहां पहुंचने पर मलबे में दबे लोग दिखाई दिए.  

यह भी पढ़े: झारखंड में कलाकारों का महाजूटान: नेताओं संग लोकगायक-एक्टर डायरेक्टर हुए शामिल

संबंधित सामग्री

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

बिहार

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!

देश-विदेश

दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी