Kidney Health: इन कारणों से खराब होती हैं किडनी, ऐसे करें परहेज..

Kidney Health: इन कारणों से खराब होती हैं किडनी, ऐसे करें परहेज..

kidney health इन कारणों से खराब होती हैं किडनी ऐसे करें परहेज

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
किडनी हमारे शरीर के उन अंगो में शामिल है जिसपर पूरे शरीर को चलाने की जिम्मेदारी होती है. लेकिन गलत आदतें हमारी किडनी को धीरे धीरे डैमेज कर देती है, आगे चलकर शरीर के लिए बड़ा खतरनाक साबित होती है. 
हमारे शरीर को स्व्सथ रहखने के लिए किडनी बहुत सारे काम करती है. खून से वेस्ट मेटेरियल को बाहर निकालने व शरीर में एक्स्ट्रा तरल पदार्थ को फिल्टर करती है. शरीर के पीएच लेवल को कंट्रोल में रखने व बल्डप्रेशर को बैलेंस करने में शरीर में किडनी की अहम भुमिका रहती है. 


किडनी शरीर में वेस्ट मटीरियल और टॉक्सिंस यानी विषाक्त पदार्थों को फिल्टर कर साफ करने में मदद करती है. कम पानी पीने से शरीर में वेस्ट मेटेरियल जमा होने लग जाता है, इससे किडनी पर विशेष दबाव पड़ता है फिर किडनी स्टोन होने का खतरा बढ़ने लगता है. अमेरिका के नेशनल किडनी फाउंडेशन के मुताबिक पुरूषों को लगभग 3.7 लीटर पानी वहीं महिलाओं को लगभग 2.5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए. वयस्कों को सामान्य तौर पर प्रतिदिन 5 ग्राम से कम नमक लेने की सलाह दी जाती है. इससे ज्यादा नमक खाने से स्ट्रोक और हृदय रोग, हाई ब्लडप्रेशर का खतरा बढ़ने लगता है. बाहर से खाना खरीदते समय कम नमक वाले चीजें ही खरीदना चाहिए. 

शराब और तंबाकू का सेवन 
शराब का ज्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है इससे किडनी को भी नुकसान पहुंचता है. वहीं स्मोकिंग भी रेड ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचाती है. इससे ब्लड वेसल्स संकरी होने लगती है. इससे किडनी में ब्लड फ्लो कम होने लगता है. जिसके बाद किडनी को काम करने में ज्यादा मेहनत खरनी पड़ती है. 

नींद की कमी और आलस
ठीक से नींद न लेने से बी ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बना रहता है. लंबे समय तक नींद की कमी होने से हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क बढ़ जाता है. 

पेन किलर भी खतरनाक
लंबे समय तक बार बार बिना डॉक्टर के सलाह के ओवर-द-काउंटर पेन किलर्स किडनी को गंभीर व स्थायी तौर पर नुकसान पहुंचाती है. 

ये भी पढ़ेंः- Explainer: बिहार चुनाव में ये है जातियों का समीकरण, किस पार्टी का कितना वोटर आइए जानते हैं..


 

संबंधित सामग्री

आरा में इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा-

बिहार

आरा में इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-डैडी ध्यान...'

बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड का असर

बिहार

बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड का असर

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

बिहार

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

नवादा में छिपा प्रेम सिंह मुंबई पुलिस की गिरफ्त में, करोड़ों का सोना चोरी कर फरार

बिहार

नवादा में छिपा प्रेम सिंह मुंबई पुलिस की गिरफ्त में, करोड़ों का सोना चोरी कर फरार