न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: अगर आप बढ़ते वजन, फूले हुए पेट और थकान से परेशान है तो आपकी किचन में मौजूद एक साधारण मसाला आपकी सेहत की पूरी तस्वीर बदल सकता हैं. जी हां, बात हो रही है मेथी दाना की, जो सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि हेल्दी बॉडी और एक्टिव लाइफ के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं.
पेट की चर्बी कम करने में कारगर
मेथी दाना वजन घटाने के लिए एक नेचुरल उपाय माना जाता हैं. इसमें मौजूद गैलेक्टोमैनन नामक पानी में घुलनशील फाइबर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को जलाने में मदद करता हैं. यही नहीं, यह पेट भरा होने का एहसास दिलाकर ओवरईटिंग से भी रोकता हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप बिना तेल, फैट और चीनी वाला हेल्दी भोजन करते है और उसके साथ मेथी दाना को शामिल करते है तो कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी कम होने लगती हैं.
ब्लड शुगर और हार्मोन पर असर
रिपोर्ट्स के अनुसार, मेथी दाना का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता हैं. यह पेट में शुगर के एब्जॉर्प्शन को धीमा करता है और इंसुलिन हार्मोन को सक्रिय बनाता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को राहत मिलती हैं. साथ ही, यह टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन के स्तर में सुधार कर सेक्स लाइफ को बेहतर बनाता हैं.
महिलाओं के लिए भी फायदेमंद
पीरियड्स के दौरान मेथी के बीज के पाउडर की फंकी लगाने से दर्द में राहत मिलती हैं. यह शरीर के हार्मोनल बैलेंस को भी दुरुस्त करता है और थकान को कम करता हैं. मेथी दाना में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और अपच व कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता हैं. यही नहीं, इसका सेवन बालों के रोम को मजबूत करता है, डैंड्रफ को रोकता है और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता हैं.
वजन घटाने के तीन आसान तरीके
मेथी का पानी: रातभर एक चम्मच मेथी दाने भिगो दें और सुबह खाली पेट उसका पानी पिएं.
मेथी की चाय: एक चम्मच मेथी दाने उबालकर उसका गर्म पानी छान लें और सुबह पिएं.
मेथी पाउडर: भुने हुए मेथी दानों को पीसकर पाउडर बना लें और रोज सब्जी, दाल या सलाद में मिलाकर खाएं.
हालांकि मेथी दाना फायदेमंद है, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन ब्लड शुगर को बहुत कम कर सकता हैं. इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में और डाइट एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार ही करें.