झारखंड के 3,245 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बरसात के मौसम में भी रहेंगे चकाचक, व...

सड़क रखरखाव की समीक्षा

झारखंड के 3,245 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बरसात के मौसम में भी रहेंगे चकाचक, व्यवस्था देखेगी केन्द्र सरकार

राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़कों की गुणवत्ता और रखरखाव की केन्द्रीय सड़क-परिवहन मंत्री ने की समीक्षा

झारखंड के 3245 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बरसात के मौसम में भी रहेंगे चकाचक व्यवस्था देखेगी केन्द्र सरकार

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित अलग-अलग समीक्षा बैठकों में झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और प्रगति की समीक्षा की. केन्द्रीय मंत्री ने झारखंड की 3,245 किलोमीटर सड़कों की गुणवत्ता के साथ रखरखाव की समीक्षा की. झारखंड के साथ उत्तराखंड के 4,026 किलोमीटर राजमार्गों 

यह समीक्षा मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्राप्त फीडबैक के आधार पर की गई. समीक्षा बैठक में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के वरिष्ठ अधिकारी तथा परियोजना ठेकेदार भी उपस्थित रहे.

समीक्षा के दौरान गडकरी ने रखरखाव कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने, उच्चतम गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करने तथा टिकाऊ और कुशल राजमार्ग अवसंरचना के विकास के लिए आधुनिक निर्माण तकनीकों को व्यापक स्तर पर अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने सभी हितधारकों को जमीनी स्तर पर कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता निगरानी को मजबूत करने और सड़क यात्रा की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि प्रमुख राजमार्ग गलियारों पर निर्बाध संपर्क उपलब्ध कराया जा सके.

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को आगामी मानसून को देखते हुए प्रभावी जल निकासी व्यवस्था, ढलानों की सुरक्षा, निवारक रखरखाव तथा मजबूत त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र के साथ व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि समय पर हस्तक्षेप और समन्वित कार्रवाई से व्यवधानों को कम किया जा सकता है, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के बुनियादी ढांचे के दीर्घकालिक स्थायित्व के लिए समन्वित कार्रवाई आवश्यक है.

यह भी पढ़ें: पूरे देश में एक समान होगी एम्बुलेंस सुविधा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किया राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा अनावरण

संबंधित सामग्री

तमिलनाडु अमोनिया गैस रिसाव: धनबाद के 12 श्रमिक सुरक्षित रवाना, प्रीति देवी का पार्थिव शरीर रांची भेजा गया

झारखंड

तमिलनाडु अमोनिया गैस रिसाव: धनबाद के 12 श्रमिक सुरक्षित रवाना, प्रीति देवी का पार्थिव शरीर रांची भेजा गया

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित धनबाद के 12 श्रमिकों को रेस्क्यू कर विशेष रेल बोगी के माध्यम से सुरक्षित धनबाद के लिए रवाना किया गया है.

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने मेला परिसर का किया निरीक्षण

झारखंड

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने मेला परिसर का किया निरीक्षण

ऐतिहासिक जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर मेला परिसर का निरीक्षण किया गया.

राजगंज में

झारखंड

राजगंज में 'अंतरा' पुस्तक का भव्य लोकार्पण, कवियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राजगंज बालिका मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को 'अंतरा' पुस्तक के लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया. साहित्यिक वातावरण के बीच पुस्तक का विमोचन हुआ और देश के प्रतिष्ठित कवियों एवं साहित्यकारों की

हूल क्रांति ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी, सिदो–कान्हू का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर

झारखंड

हूल क्रांति ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी, सिदो–कान्हू का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर

भारतीय जनता पार्टी, रांची महानगर जिला द्वारा हूल क्रांति दिवस के अवसर पर हात्मा स्थित सिदो–कान्हू पार्क में हूल क्रांति के महानायक अमर शहीद सिदो–कान्हू, को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

भड़गांव खलवीटोली में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, खेत में मिला शव

झारखंड

भड़गांव खलवीटोली में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, खेत में मिला शव

भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव खलवीटोली गांव में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई,जब गांव से कुछ दूरी पर स्थित हाई टेंशन बिजली टॉवर के समीप खेत में एक युवक का शव बरामद हुआ.