न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में लॉकडाउन और ईंधन किल्लत को लेकर अफवाहें फैलने लगी थी. इस पर सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई योजना या कदम नहीं उठाया जा रहा हैं. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आम जनता इस मुश्किल समय में शांत रहें, जिम्मेदारी दिखाएं और एकजुट रहें. अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत से अधिक पेट्रोल, गैस या अन्य आवश्यक वस्तुएं जमा करने की कोशिश न करें.
संसद में मंत्री का बयान
संसद भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए सांसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी यही बात दोहराई. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह भ्रामक है और लोगों को इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. मंत्री ने बताया कि सरकार ने हाल ही में एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है ताकि बढ़ती कीमतों का बोझ आम जनता पर कम पड़े. रिजिजू ने कहा कि सांसद इस कदम के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहेंगे.
हालात पूरी तरह नियंत्रण में
सरकार ने कहा कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह काबू में हैं. जनता को घबराने की जरूरत नहीं है और ऊर्जा आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं. अफवाहों के कारण किसी तरह की वास्तविक किल्लत पैदा न हो, इसके लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई हैं. सरकार लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रही है और आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार हैं.
यह भी पढ़े: पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत: जीरो एक्साइज ड्यूटी.. फ्यूल संकट के बीच आम जनता को आराम