अंडमान-निकोबार की सैर कराएगा IRCTC, लखनऊ से उड़ान भरें ‘अद्भुत अंडमान’ टूर पर, 7 दिन का शानदार पैकेज

By : Mansi Kumari
अंडमान-निकोबार की सैर कराएगा IRCTC, लखनऊ से उड़ान भरें ‘अद्भुत अंडमान’ टूर पर, 7 दिन का शानदार पैकेज

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अगर आप सर्दियों में किसी हसीन और शांत जगह घूमने का प्लान बना रहे है, तो आईआरसीटीसी आपके लिए लेकर आया है एक शानदार मौका. नवाबों के शहर लखनऊ से नवंबर 2025 में शुरू होने जा रहा है 'अद्भुत अंडमान' हवाई टूर पैकेज, जो यात्रियों को अंडमान-निकोबार की मनमोहक वादियों की सैर कराएगा.

कब और कितने दिनों का है टूर
यह टूर 6 रात और 7 दिन का होगा, जो 12 नवंबर 2025 से 18 नवंबर 2025 तक चलेगा. यात्रा की शुरुआत लखनऊ से फ्लाइट द्वारा होगी, जिसका हॉल्ट कोलकाता एयरपोर्ट पर रहेगा.

क्या-क्या देख सकेंगे यात्री?
इस पैकेज में यात्रियों को अंडमान के सबसे प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा-
पोर्ट ब्लेयर: कॉर्बिन्स कोव बीच, सेल्युलर जेल, लाइट एंड साउंड शो
हेवलॉक द्वीप: राधानगर बीच, कालापत्थर बीच
नील द्वीप: भरतपुर बीच, लक्ष्मणपुर बीच और प्राकृतिक पुल
इसके अलावा रॉस द्वीप और उत्तरी खाड़ी द्वीप भी टूर का हिस्सा होंगे.

रहने और खाने की सुविधा
यात्रियों के रहने की व्यवस्था थ्री स्टार होटलों में की जाएगी. वहीं पैकेज में खाना-पीना और स्थानीय परिवहन की पूरी सुविधा शामिल हैं.

कितना खर्च आएगा?
लखनऊ से इस हवाई टूर पैकेज की कीमत इस प्रकार रखी गई है: 
सिंगल ऑक्युपेंसी: 76,500 रूपए प्रति व्यक्ति
डबल ऑक्युपेंसी: 63,000 रूपए प्रति व्यक्ति
ट्रिपल ऑक्युपेंसी: 62,400 रूपए प्रति व्यक्ति
बच्चों के लिए: 57,700 रूपए (बेड सहित), 54,100 रूपए (बिना बेड)

कैसे करें बुकिंग?
बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. यात्री IRCTC कार्यालय, पर्यटन भवन, गोमती नगर (लखनऊ) जाकर या ऑनलाइन irctctourism.com वेबसाइट के जरिए बुकिंग कर सकते हैं.

यह भी पढ़े: ट्रेन नहीं, चलता-फिरता लंगर! सफर भी फ्री और खाना भी फ्री, सचखंड एक्सप्रेस में अनुभव करें सेवा का जादू

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट