न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक से भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई हैं. राजधानी उफा में स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के हॉस्टल में शनिवार को अचानक चाकूबाजी की घटना हुई. इस हमले में चार भारतीय मेडिकल छात्रों समेत कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद पूरे हॉस्टल परिसर में अफरातफरी मच गई.
स्पोर्ट्स हॉल में घुसा हमलावर, छात्रों पर किया हमला
रिपोर्ट्स के अनुसार, चाकू लिए एक किशोर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के अंदर स्थित स्पोर्ट्स हॉल में घुस आया और वहां मौजूद छात्रों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से छात्र संभल भी नहीं पाए और कई लोग घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले के बाद मौके पर चारों ओर खून फैला हुआ था.
हमलावर को पकड़ने में घायल हुए पुलिसकर्मी
आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि हमलावर को हिरासत में लेने की कोशिश के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्क के अनुसार, संदिग्ध गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया. इस दौरान हमलावर ने खुद को भी चोट पहुंचाई. घटना के बाद पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया हिं. फिलहाल घायलों और हमलावर की चोटों की गंभीरता को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई हैं. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच एजेंसियां हमले की वजह, संदिग्ध की मानसिक स्थिति और पीड़ितों से उसके किसी संभावित संबंध की पड़ताल कर रही है.

रूस में भारतीय दूतावास ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा है कि वह पूरे मामले पर करीबी नजर बनाए हुए है और रूसी अधिकारियों के संपर्क में हैं. कजान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी उफा के लिए रवाना हो गए है ताकि घायल भारतीय छात्रों को हर संभव सहायता दी जा सके और आगे की कूटनीतिक व प्रशासनिक मदद का समन्वय किया जा सके.
एम्बुलेंस और आपात सेवाओं की तैनाती
स्थानीय मीडिया में प्रसारित वीडियो में देखा गया कि आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. हॉस्टल परिसर को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया और छात्रों से पूछताछ की जा रही हैं.
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में सर्दी की वापसी! पश्चिमी विक्षोभ से लुढ़का पारा.. अगले चार दिन बदलेगा मौसम का मिजाज