न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच पश्चिम एशिया में स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही हैं. इस युद्ध के प्रभाव से भारत पर भी आर्थिक और राजनयिक दबाव बढ़ रहा हैं. इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं.
पश्चिम एशिया के हालातों और उससे जुड़े प्रभावों पर नियंत्रण के लिए सरकार ने पहले ही सर्वदलीय बैठक आयोजित की थी. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार शाम 6 बजे देश के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर 'टीम इंडिया' की भावना के तहत काम करना हैं. पीएम मोदी ने पहले भी कोराना महामारी के दौरान इसी तरह की टीम इंडिया रणनीति अपनाई थी, जिसके तहत केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर संकट से पार पाया. अब पश्चिम एशिया में युद्ध से उत्पन्न हालात के बीच यही टीम इंडिया फॉर्मूला फिर से लागू किया जा रहा हैं.
बैठक में शामिल कौन नहीं होंगे?
चर्चा में उन पांच राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ये राज्य है तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी. आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण इन राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ कैबिनेट सचिवालय अलग से बैठक करेगा.
यह भी पढ़े: क्या लगने वाला है लॉकडाउन? सरकार ने खबरों को बताया भ्रामक, जानें क्या कहा